अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर घायल कुंडेश्वर टाइम के लिए सिक्की मिश्रा की रिपोर्ट

0
9

अनूपपुर। नेशनल हाईवे एनएच-43 पर रामनगर के पास सोमवार शाम करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रामनगर वार्ड क्रमांक 10 निवासी साहिल (19 वर्ष) एवं सुमित विश्वकर्मा (26 वर्ष) को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मानवता का परिचय दिया और घायलों को निजी वाहन की मदद से महेंद्रगढ़ शासकीय अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की सूचना नजदीकी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। नजदीकी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ शासकीय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में इस हादसे के बाद दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here