कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज मऊगंज से प्रेम तिवारी की रिपोर्ट

0
43

मऊगंज (कुंडेश्वर टाइम्स) कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश पर जिले के दो उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं के विरूद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज की गयी है। शासकीय उचित मूल्य दुकान लौर में निरीक्षण के दौरान कृषि उत्पाद गेंहू, चावल सहित नमक की मात्रा कम पायी गई। उचित मूल्य दुकान के विक्रेता लोकेश सिंह के विरूद्ध 9 लाख 20 हजार 660 रूपये की वसूली प्रस्तावित की गयी है। उचित मूल्य दुकान में की गयी गंभीर अनियमितता पर विक्रेता लोकेश सिंह के विरूद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गयी है। इसी प्रकार शासकीय उचित मूल्य दुकान पटपरा में 9 लाख 90 हजार 257 रूपये की वसूली किये जाने तथा कृषि उत्पाद का दुकान में कम मात्रा पाये जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here