देवतालाबदेवतालाब (कुंडेश्वर टाइम्स) स्टेडियम के सामने, नईगढ़ी रोड स्थित गार्वी पब्लिक स्कूल का कक्षा 5वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम बेहद शानदार और सराहनीय रहा। स्कूल के बच्चों ने अपनी लगन और मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
घोषित किए गए परीक्षा परिणामों में छात्र आशुतोष पाण्डेय ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, हर्ष तिवारी ने द्वितीय तथा संकल्प शुक्ला ने तृतीय स्थान हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है।
इनके साथ ही विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं— शिवा गुप्ता, नम्रता गुप्ता, काव्या गोस्वामी, आराध्या दुबे, निश्चय गुप्ता, रेशमी विश्वकर्मा, अंकित गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता, शिवांश गुप्ता, रूबी गुप्ता, काजल साहू, शौर्य भारती, अर्पिता नामदेव, दीक्षा पटेल और अर्पिता चौरसिया ने भी अपनी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने माता-पिता और गार्वी पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया है।
इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर गौरव गुप्ता सहित सभी शिक्षकों और सहपाठियों ने सफल विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ढेरों बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों के इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए गार्वी पब्लिक स्कूल के शानदार मार्गदर्शन और शिक्षा के स्तर की सराहना की है (कुंडेश्वर टाइम्स) स्टेडियम के सामने, नईगढ़ी रोड स्थित गार्वी पब्लिक स्कूल का कक्षा 5वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम बेहद शानदार और सराहनीय रहा। स्कूल के बच्चों ने अपनी लगन और मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
- घोषित किए गए परीक्षा परिणामों में छात्र आशुतोष पाण्डेय ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, हर्ष तिवारी ने द्वितीय तथा संकल्प शुक्ला ने तृतीय स्थान हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है।
- इनके साथ ही विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं— शिवा गुप्ता, नम्रता गुप्ता, काव्या गोस्वामी, आराध्या दुबे, निश्चय गुप्ता, रेशमी विश्वकर्मा, अंकित गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता, शिवांश गुप्ता, रूबी गुप्ता, काजल साहू, शौर्य भारती, अर्पिता नामदेव, दीक्षा पटेल और अर्पिता चौरसिया ने भी अपनी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने माता-पिता और गार्वी पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया है।

- इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर गौरव गुप्ता सहित सभी शिक्षकों और सहपाठियों ने सफल विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ढेरों बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों के इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए गार्वी पब्लिक स्कूल के शानदार मार्गदर्शन और शिक्षा के स्तर की सराहना की है।


















