घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करायें – कलेक्टर मऊगंज से प्रेम तिवारी की रिपोर्ट

0
6

मऊगंज (कुंडेश्वर टाइम्स) कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा है कि ऑयल कंपनी द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति के कारण आयात में हुई रुकावट को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिये हैं कि एलपीजी की आपूर्ति और विपणन केवल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को किया जाए। ऑयल कंपनी द्वारा घरेलू परिवारों को नियमित रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए, एलपीजी वितरण में और भी उपाय शुरू किए गए हैं। पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग स्वीकार की जा रही है। इस परिस्थिति में उपभोक्ताओं के मध्य गैस की आपूर्ति को लेकर अफवाह के कारण गैस एजेंसी के प्रतिष्ठानों /गोदामों में भीड़ एवं कानून व्यवस्था की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो, इस हेतु पूर्व तैयारी। एहतियात के रूप में प्रतिदिन संबंधित आवश्यक सेवा (एलपीजी गैस) को देखते हुए एजेंसी । प्रतिष्ठानों /गोदाम स्थल में गश्त । सुरक्षा प्रदान कराया जाना सुनिश्चित करें। जिले से समस्त थाना प्रभारी प्रत्येक गैस एजेंसी । प्रतिष्ठानों । गोदाम स्थल में घरेलू गैस सिलेंडर की नियमित सप्लाई व एलपीजी वितरण हेतु गश्त । सुरक्षा प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here