ठेले पलटने पर बवाल: नशेड़ी युवक की व्यापारियों ने की पिटई, वीडियो वायरल। कुंडेश्वर टाइम के लिए संपत दास गुप्ता की रिपोर्ट

0
21

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स)

रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएएफ चौराहे पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने शराब के नशे में फल विक्रेताओं के ठेलों को पलटते हुए उत्पात मचा दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ठेला संचालकों में भारी आक्रोश फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे की हालत में चौराहे पर पहुंचा और बिना किसी कारण वहां खड़े फल विक्रेताओं के ठेलों को उलटने लगा। इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा, जिसके चलते गुस्साए ठेला संचालकों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बताया जाता है कि कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित व्यापारियों ने उनकी बात नहीं सुनी और युवक को मारते रहे। मारपीट की इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घायल युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई गई।

उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक द्वारा ठेले पलटने के साथ ही बाद में व्यापारियों द्वारा उसकी पिटाई के दृश्य साफ नजर आ रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स)
रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएएफ चौराहे पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने शराब के नशे में फल विक्रेताओं के ठेलों को पलटते हुए उत्पात मचा दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ठेला संचालकों में भारी आक्रोश फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे की हालत में चौराहे पर पहुंचा और बिना किसी कारण वहां खड़े फल विक्रेताओं के ठेलों को उलटने लगा। इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा, जिसके चलते गुस्साए ठेला संचालकों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जाता है कि कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित व्यापारियों ने उनकी बात नहीं सुनी और युवक को मारते रहे। मारपीट की इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घायल युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई गई।
उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक द्वारा ठेले पलटने के साथ ही बाद में व्यापारियों द्वारा उसकी पिटाई के दृश्य साफ नजर आ रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here