डगा के पटवारी को हटाने की मांग, काश्तकारों ने एसडीएम को सौंपा आवेदन। प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

0
74

सिंगरौली (कुंडेश्वर टाइम्स) वरगवां तहसील के ग्राम डगा में पदस्थ पटवारी अनिल सिंह के खिलाफ ग्रामीणों और काश्तकारों में नाराजगी देखी जा रही है मंगलवार को ग्राम डगा निवासी शिवेंद्र वैश्य सहित अन्य ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी देवसर को आवेदन सौंपकर पटवारी को हटाने की मांग की है आरोप है कि पटवारी अनिल सिंह कई वर्षों से एक ही हल्के में पदस्थ हैं काश्तकारों का जमीन संबंधी काम करने में मनमानी करते हैं, काश्तकारों का फोन नहीं उठाते और न ही समय पर ग्राम में उपस्थित रहते हैं, जिसके कारण भूमि संबंधी कई जरूरी कार्य लंबे समय से लंबित पड़े हुए हैं।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम डगा में शासकीय भूमि पर कई हेक्टेयर में अतिक्रमण हो चुका है और वर्तमान में भी अवैध निर्माण कार्य जारी है। इस कारण कई मोहल्लों में आवागमन बाधित हो रहा है। शिकायतों के बावजूद पटवारी द्वारा सीमांकन कार्य ठीक से नहीं किया जा रहा, जिससे समस्या और गंभीर होती जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पटवारी अनिल सिंह को हल्का डगा से हटाकर किसी अन्य पटवारी की पदस्थापना की जाए ताकि लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण हो सके साथ ही शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here