
सिंगरौली (कुंडेश्वर टाइम्स)
सोमवार को एनसीएल के झिंगुरदा क्षेत्र के शिव मंदिर प्रांगण में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोक गायिका डिंपल भूमि ने अपने गजल लोकगीत एवं भजन से उपस्थित जन समुह को मंत्रमुग्ध कर दिया। डिंपल भूमि की टीम के लोक गायिका चंचल सिंह ने अपनी प्रस्तुति समा को बांधे रखा। वही अनिल श्रीवस ने भी अपना कला की प्रस्तुति दी। इसके पहले झिंगुरदा क्षेत्र के महाप्रबंधक असीम कुमार बाग द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर आए हुए कलाकारो को शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे प्रारंभ होकर 11.30 रात तक चलते रहा। वही कलाकारो की प्रस्तुति के कारण उपस्थित लोग कलाकारो के हौसले बुलंद करते रहे। इस मौके पर परियोजना अधिकारी दीपक कुमार वैष्णव, स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) आशा ज्योति, उप कार्मिक प्रबंधक के.पी. शर्मा, संजय कुमार, राजेश कुमार, आर.के. राय, बीएमएस सचिव सुरेश यादव, अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, आरसीएसएस के शाखा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव सुरेश सिंह, एचएमएस के शाखा अध्यक्ष रविकांत, सचिव अमित पांडे, श्याम नारायण सहित बड़ी संख्या में परियोजना के श्रमिक व गणमान्य नागरिक अपने अपने परिवार के साथ उपस्थित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर लूफ्त उठाया।
भाव्या को मिला मंच
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एनसीएल मुख्यालय में कार्यरत तरूण सिन्हा की पुत्री भाव्या को मंच मिलने पर अपनी गीतो से सबको मंत्र मुग्ध कर दी। जिसे कार्यक्रम में उपस्थित लोगो द्वारा प्रशंसा की गयी। वही झिंगुरदा क्षेत्र के महाप्रबंधक असीम कुमार बाग द्वारा भाव्या सिन्हा को सम्मानित किया गया।



















