नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास: शासकीय स्कूल के पीटीआई शिक्षक और होटल मैनेजर 24 घंटे में धराए कुंडेश्वर टाइम के लिए प्रेम तिवारी की रिपोर्ट

0
11

रीवा( कुंडेश्वर टाइम्स )

गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद गंभीर मामला रीवा जिले के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। मझिगवां शासकीय स्कूल के पीटीआई शिक्षक सुखदेव सिंह ने अपनी ही स्कूल की एक नाबालिग छात्रा को खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का झूठा लालच देकर रीवा ले जाकर होटल के कमरे में छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस अपराध में होटल मैनेजर अशोक वाधवानी ने भी पैसों के लालच में सहयोग किया। बैकुण्ठपुर पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना 18 मार्च 2026 को हुई। शिक्षक सुखदेव सिंह ने छात्रा को रीवा में कथित खेलकूद प्रतियोगिता के लिए साथ ले जाया। वहां एक होटल में कमरा लेकर छात्रा को अंदर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दुष्कर्म का प्रयास करने पर छात्रा किसी तरह कमरे से भाग निकली और होटल मैनेजर अशोक वाधवानी को पूरी घटना बताई। लेकिन मैनेजर ने मदद करने के बजाय पैसे लेकर मामले को दबाने की कोशिश की और छात्रा को डरा-धमकाकर घर भेज दिया

 

घर पहुंचकर छात्रा ने अपनी मां को सारी बात बताई। पिता के आने पर 20 मार्च को परिवार ने बैकुण्ठपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए तुरंत जांच शुरू की। रीवा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक घनश्याम मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिक्षक सुखदेव सिंह और होटल मैनेजर अशोक वाधवानी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस सफल अभियान में उप निरीक्षक घनश्याम मिश्रा के अलावा सहायक उप निरीक्षक मनोज बागरी, ऊषा वर्मा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र तिवारी, आरक्षक आशुतोष मिश्रा, शशांक यादव और महिला आरक्षक रंजना त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here