महापौर गणेश केसरवानी के मुख्य अतिथि तथा सम्पति दास गुप्त के विशिष्ट आतिथ्य में शंकरगढ़ में होली मिलन व नववर्ष समारोह सम्पन्न कुंडेश्वर टाइम्स केसरवानी के लिए प्रेम तिवारी की रिपोर्ट

0
21

हनुमना ( कुंडेश्वर टाइम्स )

प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ में ब्रह्म कुमारी बहनों की उपस्थिति में तथा प्रयागराज के महापौर गणेश के केसरवानी के मुख्य आतिथ्य एवं पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्पति दास गुप्त एवं चेयरमैन पार्वती कोटार्य व लालपुर डिग्री कालेज के प्रबंधक सूर्य निधान पाण्डेय के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित होली मिलन व हिन्दू नववर्षाभिनंदन समारोह में मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे समाजसेवी तथा कवियों ने राष्ट्र व समाज को एक सूत्र में बांधकर राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़कर साहित्य की त्रिवेणी बहाते हुए गुलाल एवं पुष्पों की होली खेलते हुए जो अद्भुत व विहंगम क्षण उपस्थित किया उसके लिए सभी ने मुक्त श्वर से आयोजक व्यापार मंडल तथा संयोजक सुरेश केसरवानी ओम शांति की प्रशंसा करते नजर आए।

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ के ऐतिहासिक केसरवानी धर्मशाला में आयोजित होली मिलन समारोह एवं हिंदू नव वर्ष अभिनंदन समारोह के अवसर पर विशाल कवि सम्मेलन तथा रात्रि में जवाबी कीर्तन का भी भव्य दिव्य व ऐतिहासिक आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि जहां बारा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर वाचस्पति तथा द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी रहे। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए बारा विधायक डॉ वाचस्पति व्यापार मंडल तथा केसरवानी वैश्य समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आयोजको को बधाई दी।

वही महापौर श्री केसरवानी ने प्रयागराज के महाकुंभ एवं माघ मेला 2026 के विभिन्न संस्मरण को जोड़ते हुए कहा सनातन धर्म ही एकमात्र ऐसा धर्म है जो *वसुधैव कुटुंबकम* के उदार प्रभाव के कारण आज भी भारत विश्व गुरु बना हुआ है। विशिष्ट अतिथि पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा मध्य प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संपति दासगुप्त ने केसरवानी वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की ओर से सभी का स्वागत बंधन अभिनंदन करते हुए नववर्ष एवं होली मिलन समारोह की बधाइयां देते हुए प्रयागराज की ऐतिहासिक भूमि तथा प्रयागराज महाकुंभ एवं 2026 के माघ मेले की कुशल व्यवस्था महापौर गणेश केसरवानी के कुशल निर्देशन में निर्विघ्न संपन्न होने एवं उनके कुशल नेतृत्व क्षमता के लिए उन्हें समस्त वैश्य जाति का मार्गदर्शक बताया।

इस अवसर पर रीवा जिले के डभौरा से पधारे गौ सेवक गोपुत्र वैभव केसरवानी ने भी अपने विचार जहां रखें वही समस्त अतिथियों के साथ उनका भी अंगवस्त्र व माल्यार्पण सेसम्मान कियागया।

*मंत्र मुग्ध हो कवियों कोसुनते रहे श्रोता*। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में उपस्थित कवियों द्वारा हास्य व्यंग श्रृंगार तथा ओज आदि विभिन्न रसों से भरपूर रचनाओं के माध्यम से बहाई जाने वाली साहित्य त्रिवेदी में घंटों चातक की भांति टकटकी लगाए मंत्र मुग्ध श्रोता सुनते रहे बीच-बीच में तालिया की गड़गड़ाहट तथा स्वयं विशिष्ट अतिथि पत्रकार श्री गुप्त एवं अन्य ने उठकर माल्यार्पण कर कवियों का उत्साहवर्धन करते दिखे। कवि सम्मेलन में समूचे कार्यक्रम के संयोजक तथा जाने-माने कवि सुरेश भाई ओम शांति ने जहां आस्था व श्रद्धा से भरपूर अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को आह्लादित करते रहे। वही चित्रकूट के जय अवस्थी ने वीर रस की कविताओं से लोगों को उत्साहित करते दिखे भक्त कवि अभिषेक द्विवेदी जवा रीवा राम सुरेश अंजाना चंद्रपुर के साथ ही हास्य कवि ठाकुर इलाहाबादी ने अपने रचनाओं के माध्यम से लोगों को लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम में मंच पर सतगुरु हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रताप सिंह संतोष पनामा वरिष्ठ समाजसेवी तथा व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद केसरवानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक संतोष केसरवानी व्यापार मंडल महामंत्री शंकरगढ़ पंकज गुप्ता समाजसेवी सुधा केसरवानी अमरचंद केसरवानी शंकरगढ़ विजय गुप्ता शंकरगढ़ रविंद्र पांडे मऊगंज रामजतन बंसल रोहित केसरवानी अरविंद केसरवानी व्यापार मंडल अध्यक्ष देव स्वरूप केसरवानी छिवलहा जोग लाल केशरवानी चुन्नी देवी आदि की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर समस्त अतिथियों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र एवं भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा के साथ विशेष सम्मान किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here