मैहर (कुंडेश्वर टाइम्स)
मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन मैहर एवं मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन मैहर की मासिक बैठक मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन कार्यालय मैहर मे आयोजित की गई। बैठक में नियमित संविदा एवं आउटसोर्स के साथ-साथ पेंशनर्स की समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में आउटसोर्स कर्मचारी को ड्रेस प्रदान करना , परिचयपत्र प्रदान करना ,राष्ट्रीय त्योहारों का अतिरिक्त भुगतान करना ,एवं सुरक्षा उपकरण जैसी आवश्यक सामग्री को उपलब्ध कराना ,पेंशनरों को नियमित कर्मचारियों के समान महंगाई राहत एवं एक समान एरियर्स राशि का भुगतान प्रदान किए जाने इत्यादि के संबंध में चर्चा की गई ।इस अवसर पर कर्मचारी एवं पेंशनर्स साथियों द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व श्री विजय श्रीवास्तव ,अशोक अग्रवाल ,संजीव गौतम , जी एल चौरसिया ,एच एल पटेल ,राम विशाल चौधरी , राम निरंजनसिंह ,आशीष मिश्रा ,मनीष त्रिपाठी , जितेश चौहान,महेश दहायत ,लोकेश सिंह ,कृष्ण कुमार गुप्ता, महेश प्रसाद कुशवाहा ,जमुना प्रसाद विश्वकर्मा ,सिया प्रसाद साहू ,राजीव पांडे ,विपिन सिंह , कोमल पाठक,रामेश्वर उरमलिया,रघुवीर कुशवाहा ,अमृतलाल कुशवाहा ,बिजेंद्र पांडेय, शाहरुक खान ,सुरेश सिंह ,मुस्ताक अहमद , रामावतार दाहिया, इत्यादि सम्मिलित हुए।
भवदीय
जी एल चौरसिया
अध्यक्ष
मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन मैहर।


















