ओमकारेश्वर में कार्यकर्ताओं ने मनाया विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का जन्मदिन,दी शुभकामनाएं एवं बधाइयां

0
2582

भोपाल(kundeshwartimes)

मध्य प्रदेश के दसवीं विधानसभा अध्यक्ष का जन्मदिन देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के ओमकारेश्वर तीर्थ स्थल पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया इस दौरान बड़ी संख्या में वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना भगवान ओमकारेश्वर से की विदित हो कि 28 मार्च 2023 को अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश के यशस्वी विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम विधानसभा क्षेत्र देवतालाब के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मध्य प्रदेश के ओम्कारेश्वर महादेव दर्शनार्थ गए हुए हैं ।

जहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर उनको शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की

जिनमें से प्रमुख रूप से हेमंत उरमलिया ,नीरज उरमलिया विधानसभा अध्यक्ष के निजी सचिव पुष्पेंद्र गौतम, नरेंद्र मिश्रा, के पी चतुर्वेदी, के पी मिश्रा, संजय पांडे भाजपा नेता मन्नू लाल गुप्ता, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपूजन शुक्ला, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह चंदेल, देवतालाब विधानसभा के भाजपा संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र शुक्ला, भाजपा नेता नर्मदा प्रसाद पयासी, पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवकली त्रिपाठी, जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, देवतालाब मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, देवतालाब मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह अतरैला, मुस्ताक अहमद, गोविंद लाल तिवारी, दीपेश बढ़ौलिया, डॉक्टर ब्रम्ह प्रकाश शुक्ला, विनोद कुमार पांडे, युवा नेता कान्हा दीक्षित, देवतालाब महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष केके मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि इंद्रपाल सिंह परिहार, मुन्ना सिंह सगरा, शंकर लाल गुप्ता, नारायण दास गुप्ता गिरधारी लाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष महोदय को जन्मदिवस की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उनके दीर्घायु व स्वस्थ एवं राजनैतिक उत्तरोत्तर प्रगत की मंगल कामना ओम्कारेश्वर महादेव से की।

पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दैनिक विंध्य सत्ता संपादक ने दी शुभकामनाएं

पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दैनिक विंध्यसत्ता समाचार पत्र कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज़ पोर्टल के संपादक सुरेंद्र कुसमाकर श्रीमाली ने दूरभाष पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके मंगलमय जीवन एवं उत्तरोत्तर राजनीतिक प्रगति व दीर्घायु की मंगल कामना की इस दौरान पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी कमलेश कुशवाहा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनूप कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here