जियावन पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार,मामला दर्ज।।कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

0
47

सिंगरौली(kundeshwartimes) आगामी लोकसभा निवार्चन-2024 को दृष्टिगत रखते हुए, लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण कराने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा अवैध मादक पदार्थ बिक्री एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों को धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, राहुल कुमार सैयाम एस. डी.ओ. पी. देवसर के मार्गर्शन तथा थाना प्रभारी जियावन राजेन्द्र पाठक के नेतृत्व में दिनांक 23.03.2024 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम हर्राविर्ती का रामचरण केवट अपने घर के सामने एक सफेद पन्नी में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिकी कर रहा है। सूचना के आधार पर जियावन पुलिस ने ग्राम हर्राविर्ती में रेड कार्यवाही किया तो आरोपी रामचरण पिता मोलई केवट उम्र 50 साल निवासी विर्ती थाना जियावन जिला सिंगरौली से 5400.00 रू. की कीमती का 540 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस द्वारा मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी रामचरण केवट के विरूद्ध थाना जियावन में अपराध कमांक 156/2024 धारा 8/20 (बी.) एन.डी.पी.एस. एक्ट की कार्यवाही की गई है।उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिंह, प्रधान आरक्षक 347 आशीष, प्रधान आरक्षक 483 नीरज कुमार सिंह, महिला प्रधान आरक्षक सविता सिंह आरक्षक 782 धीरज कुमार, महिला आरक्षक जयांजलि दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here