दिनदहाड़े चोरी के बाद रात को लोको पायलट के घर का तोड़ा ताला

0
134

कटनी(kundeshwartimes) शहर के एनकेजे के रोशन नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक घर में हाथ साफ कर दिया। लाखों के जेवर चोरी की घटना के बाद रात को कालोनी में ही रहने वाले एक लोको पायलट के घर ताला चोरों ने तोड़ दिया। लोको पायलट के बाहर होने के कारण चोर क्या चोरी करके ले गए, इस बात की जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच कर रही है।

घटना के समय घर में कोई नहीं था

रोशन नगर में रेल लोको पायलट सुभाषचंद्र का मकान है। सूने घर में शुक्रवार की रात को गेट का ताला तोड़कर चोर घुसे और किचन की खिड़की से तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अंदर के दरवाजे का ताला नहीं तोड़ पाए तो दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। घर के आंगन में रखी साइकिल चोर ले गए। सुबह गेट का ताला टूटा देखकर घटना की जानकारी लोगों ने लोको पायलट सुभाषचंद्र को दी। साथ ही एनकेजे पुलिस को सूचित किया।

लौटने के बाद पता चलेगा कि क्या क्या चोरी हुआ

पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया और मामला जांच में लिया है। दो दिन बाद घर के मालिक के घर में लौटने से पता चलेगा कि और क्या क्या चोरी हुआ है। इससे पहले शुक्रवार की दोपहर को रोशन नगर निवासी ऋतु सिंह भदौरिया अपनी बहन को टिफिन देने गई थीं। आधे घंटे बाद जब वह लौंटी तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का सामान बिखरा मिला। साथ अलमारी से लाखों के गहने व नकदी गायब थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here