निगम की अनुमानित आय रूपये 33768.13 लाख एवं अनुमनित व्यय 29930.00 लाख प्रस्तावित

निगम की अनुमानित आय रूपये 33768.13 लाख एवं अनुमनित व्यय 29930.00 लाख प्रस्तावित

0
197

सिंगरौली(kundeshwartimes)- नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के अध्यक्षता एवं मेयर इन काउसिल के सदस्य श्रीमती शिवकुमारी, रीता देवी प्रजापति, अंजना शाह, श्रीमती श्यामला, श्रीमती अर्चना विश्वकर्मा, खुर्शिद आलम, सत्रुधन लाल शाह, आयुक्त नगर निगम पवन कुमार सिंह के गरिमामय उपस्थिति में मेयर इंन काउसिल की बैठक निर्धारित समायानुसार निगम के अधिकारी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में नगर के विकास से संबंधित प्रस्तावो पर चर्चा उपरांत स्वीकृती प्रदान की गई। जिसके तहत पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई एवं वित्तिय वर्ष 2022-23 के प्रस्तावित आय,33736.45 एवं प्रस्तावित व्यय 27207.70 लाख थी। जिसके विरूद्ध माह जनवरी 2023 तक क्रमश: वास्तविक आय 17520.31 लाख तथा वास्तविक व्यय रूपये 10090.53 लाख हुआ। वित्तिय वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न शाखाओ प्रभारियो से प्राप्त आकड़ो के आधार पर अनुमानित आय 33768.13 लाख तथा अनुमानित व्यय 29930.0 लाख के बजट को विचारोपरांत सर्वसम्मति से स्वीकृती प्रदान करते हुये परिषद की ओर भेजने का निर्णय लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here