नोहटा थाना प्रभारी द्वारा कार्यवाही से अपराधियों मे दहशत,धारदार हथियार लहराते हुए आरोपी गिरफ्तार,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

0
1027

दमोह(kundeshwartimes)/ दमोह जिला अंतर्गत नोहटा थाना आज दिनांक 08-03-2023 को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम झिन्ना में आरोपी नीलेश पिता जहान यादव उम्र 23 साल निवासी नोहटा को 25 पाव लाल मसाला शराब 25 प्लेन शराब ले जाते हुए एक बिना नंबरी काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स कंपनी के मोटरसाइकिल के साथ जप्त किया गया एवं गद्दीदार रतन सिंह लोधी के खिलाफ 42 आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


बही दूसरी ओर होलिका दहन, रंगपंचमी त्यौहार को ध्यान मे रखते हुए पुलिस अधिक्षक दमोह एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के दिशा निर्देश मे थाना नोहटा पुलिस द्वारा धारदार हथियार लिए आरोपी गिरफ्तार हुआ जो ग्राम पंचायत नोहटा के पास लोगों को धमका रहा था जिसे थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी पप्पू उर्फ़ गजनी पिता मुन्ना साहू 22 वर्ष नोहटा को मौका स्थल से गिरफ्तार कर हथियार जप्त कर माननीय न्यायलय पेश किया जिसे माननीय न्यायलय द्वारा जेल भेज दिया गया जिसमे थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान सहित अजित दुबे, रोहित, कुलदीप सोनी, स्टॉफ नोहटा का सराहनीय योगदान रहा!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here