*पिछले 2 वर्षों के कोविडकाल में विषम परिस्थितियों के बीच भी भाजपा सरकार ने पूरे विश्व में सराहनीय कार्य किया – भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में देश को बनाया पंगु – वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप श्राप, जिला भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का हुआ शुभारंभ

0
287

*पिछले 2 वर्षों के कोविडकाल में विषम परिस्थितियों के बीच भी भाजपा सरकार ने पूरे विश्व में सराहनीय कार्य किया – भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में देश को बनाया पंगु – वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप श्राप, जिला भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का हुआ शुभारंभ*

मनीष वाघेला

थांदला  भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ के तत्वावधान में थांदला के मेट्रो विद्यालय प्रांगण में 6 दिसंबर, सोमवार से जिला प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर प्रथम सत्र के अतिथियों ने भारत माता, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रथम दिन भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय रहा‌। जिस पर वक्ताओं ने अपने ओजस्वी एवं तेजस्वी उद्बोधन दिए। जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं नवकार संयोजक योगेंद्र नाहर ने बताया कि प्रमुख वक्ता के रूप में अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा का इतिहास 1951 से शुरू हो कर आज 2021 में प्रवेश कर चुकी है। विश्व की प्रथम पार्टी के रूप में आज भाजपा का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा चुकाहै।

द्वितीय शिफ्ट में 2014 के बाद आया युगान्तकारी परिवर्तन विषय पर रतलाम विधायक चेतन कश्यप ने बताया कि किस तरह स्वतंत्रता के बाद देश में कांग्रेस पार्टी ने 70 वर्षो तक राज किया, उस दरमियान देश को खोखला करने में कांग्रेस पार्टी ने कोई कसर नही छोड़ी। समय-समय पर मिलीजुली पार्टी की भी सरकारे बनी, किंतु 2014 का वर्ष देश के लिए खुशहाली का दौर लेकर आया। जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभालते ही आज भारत का नाम विश्व में प्रथम दर्जे पर है। देश मे 70 वर्षों तक जो कार्य नहीं हुए, वो पिछले 7 वर्षो में देश में हुए। श्री कश्यप ने आगे बताया कि आज भारत वैश्विक महामारी कोरोना के बीच भी मजबूती के साथ खड़ा है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई ही जाता है।

*प्रधानमंत्री मोदी के 7 वर्ष रहे स्वर्णिम* – कार्यक़म में आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रमुख वक्ता दिलीप श्राप ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले 70 वर्षों से कांग्रेस पार्टी ने देश को पंगु बना दिया था। भारत अन्य देशों पर आश्रित था। देश की अर्थ व्यवस्था कमजोर हो चुकी थी। वर्ष 2014 के पश्चात देश में एक नई क्रांति का प्रादुर्भाव हुआ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थ-व्यवस्था को नई गति दी। आयात, निर्यात के मामले में हम पूर्व में अन्य देशों पर निर्भर रहते थे, किंतु आज देश आत्मनिर्भर बन चुका है। हर क्षेत्र में सभी सामान पर मेड इन इंडिया का मार्का लग रहा है। आज देश विश्व में प्रथम पायदान पर खड़ा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कारण आज देश में एक तिहाई से ज्यादा जनसंख्या आत्मनिर्भर बनकर अपना व्यासाय इज़्ज़त से कर रहे है। *भाजपा के राज में चहुंमुखी विकास हो रहा* – कार्यक़म में बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व विषय पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश में चहुंमुखी विकास का दौर चल रहा है। पूर्व में विगत अनेको वर्षो से भाजपा देश के लिए विकास के कार्य कर रही है, किंतु सामंतवादी पार्टीयों के सत्तारूढ़ होते हुए भी अनेकों कठिनाई के चलते भी सेवा कार्य किए गए। आज देश में भाजपा शासन में परिस्थितियों में बदलाव आया है। आज विषम समय में भी जब पिछले 2 वर्षों से पूरा विश्व कोविड की आगोश में है, ऐसे विषम समय में भी बदली परिस्थितियों में भी भाजपा की मोदी सरकार ने पूरे देश को इस बीमारी से बाहर निकाल कर विश्व में देश का नाम उज्जवल किया है। अब देशवासी कोरोना की तीसरी लहर से भी डटकर मुकाबला करने को तैयार है।

अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने बताया कि पिछले वर्षों में कश्मीर की रियासत को लेकर भी तुष्टिकरण की राजनीति की गई। कश्मीर को लेकर देश में भय का वातावरण निर्मित किया गया। दो विधान, दो निशान पर टिके कश्मीर को धारा 370 से मुक्त कर आज कश्मीर को देश की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य भाजपा शासन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास का ही परिणाम है। आज कश्मीर पूरी तरह स्वतंत्र होकर आजादी की सांस ले रहा है। पहले दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री ने किया। आभार ने माना‌। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिला भाजपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता तथा जिले के भाजपा मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्रीगण सहित समस्त अपेक्षित कार्यकर्ता भाग ले रहे है। जिनके रहने भोजन आदि की व्यवस्था भी भाजपा की ओर से आयोजन स्थल पर ही की गई है। प्रशिक्षण शिविर का समापन 8 दिसंबर को होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here