पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा व जनसंघ के पितृपुरुष अटल बिहारी वाजपेई जन्म जयंती मनाया थांदला मनीष वाघेला

0
550

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा व जनसंघ के पितृपुरुष अटल बिहारी वाजपेई जन्म जयंती मनाया
थांदला मनीष वाघेला


पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा व जनसंघ के पितृपुरुष अटल बिहारी वाजपेई जन्म जयंती मनाया स्थानीय सिविल हॉस्पिटल परिसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा रूखापन किया श्री सांसद महोदय द्वारा साथ ही कहा गया की
शीघ्र ही उक्त अस्पताल का नाम ‘अटल सिविल अस्पताल’ किया जाएगा। यह बात शनिवार को सांसद गुमानसिंह डामोर ने शासकीय अस्पताल में आयोजित अटल प्रतिमा के लोकार्पण अवसर पर कही।
बतौर मुख्य अतिथि सांसद डामोर ने कहा कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96 वी जन्म जयंती है। देश के ऊर्जावान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने काफी उन्नति की है। अटलजी के नेतृत्व में हमारे देश का डंका पूरे विश्व में बजा। उनके नेतृत्व में कारगिल युद्ध जीता, परमाणु परीक्षण कर पूरे विश्व के सामने हिंदुस्तान ने अपनी अमिट छाप छोड़ी। अटल जी को मध्यप्रदेश से विशेष लगाव था। जिसके चलते उन्होंने अनेकों सौगात प्रदेश को दी है।

कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी और पूर्व मंडी उपाध्यक्ष गजराज आचार्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के पश्चात थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए गए।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ गोलू उपाध्याय, भाजपा के युवा नेता संजय भाबर, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिलीप कटारा, चिकित्सक मनीष दुबे और अनिल राठौड़,मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा, मोहन गवली, राजेश वसुनिया, अरविंद रुनवाल, महेश नागर, अशोक अरोरा, सुरेश जी राठौड़, शांतिलाल सोलंकी, सुजीत भाबोर, मनीष वाघेला, राकेश सोनी, मुकेश पंचाल, वालू भूरिया, नरसिंह भाबर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने किया। आभार अशोक अरोरा ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here