मध्यप्रदेश में बढ़ेगी ठंड, हवाओं का रुख बदला, प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना, इन शहरों में ज्यादा ठंड का असर

0
106

मध्यप्रदेश में हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इस वजह से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में नवंबर में पहली बार बारिश होने के आसार है, मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।

मध्यप्रदेश में हल्की बारिश की संभावना

मिली जानकारी के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम का मिजाज बदलेगा, मध्यप्रदेश में 27-28 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है वही बारिश के कारण प्रदेश के कुछ स्थानों में ठंड बढ़ेगी।

मध्यप्रदेश में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया

बता दें, मध्यप्रदेश में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुलाबी ठंड के असर से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के शहरों में सुबह हल्की ठंड का असर रहता है, धुंध भी छाई रहती है। इंदौर और ग्वालियर तो पंचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड हो गए हैं। यहां पर रातों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें, मध्यप्रदेश में पिछले 24 घन्टों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलो में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नही हुआ। वे भोपाल और शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी सभागों के जिलों में सामान्य रहे। नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर और रीवा संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक, शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक एवं शेष संभागों में सामान्य रहे, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8″C मंडला में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0″C ग्वालियर में दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here