“मेघनगर भगोरिया के आरोपी 24 घंटे के भीतर ही झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”

0
862

 

“मेघनगर भगोरिया के आरोपी 24 घंटे के भीतर ही झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”

मनीष वाघेला

सोशल मीडिया पर दिनांक 14.03.2022 की देर शाम को एक वीडियों सरकुलेट हो रहा था, जिसमें कि कुछ लड़के एवं कुछ लड़कियां आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। उक्त घटना पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता के संज्ञान में आते ही वीडियों के बारे में पता लगाने हेतु पृथक-पृथक टीमों का गठन किया गया।

इन टीमों के द्वारा सभी जगह पुछताछ की गई तो यह पता चला कि यह वीडियों दिनांक 12.03.2022 का मेघनगर भगोरिया का है। इसमें दिखाई देने वाली बालिकाएं कौन है व कहां की रहने वाली है, इस हेतु जानकारी जुटाई जाने लगी। तस्दीक करने पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि यह लड़किया अंतरवेलिया क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस टीम द्वारा उनको विश्वास में लिया गया तब जाकर उन्होने थाने आकर अपनी रिपोर्ट मेघनगर थाने पर दर्ज कराई।

बालिका ने थाने पर आकर बताया कि दिनांक 12.03.2022 को 07 लड़किया मेघनगर भगोरिया देखने गयी थी। भगोरिया में करीब 4:00 बजे शाम को बस स्टैंड के पास में पीछे से 6-7 लड़के चल रहे थे, उनमें से एक लड़के ने एक लड़की के कंधे पर हाथ रख दिया इसी बात को लेकर आपस में लड़ने लगे और लड़कों ने लड़कियों के साथ में मारपीट कर दी। उक्त घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 14.03.2022 की रात्री को ही थाना मेघनगर में तत्काल अपराध क्रं.119/2022 धारा 354, 354(D), 294, 323, 506 भादवि एवं 7/8 POCSO Act. में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

फरियादिया पक्ष के द्वारा एक आरोपी संजय बारिया नाम के लड़के पर शक जाहिर किया गया था। यह जानकारी और पुख्ता करने के लिये इन टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्र के ग्रामों के तड़वी, सरपंचो, कोठवालों से सम्पर्क कर वीडियों दिखाई गयी ताकि यह शत-प्रतिशत पता लगाया जा सके की वीडियों में दिखाई देने वाले ये बदमाश लड़के कौन है? फिर यह पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त वीडियों में दिखाई देने वाला एक आरोपी संजय पिता कालू बारिया निवासी सात बिल्ली ही है। जानकारी पुख्ता होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे पुलिस गिरफ्त में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करने पर उसने बताया कि उसने व अन्य 06 साथी लड़को (अनिल, आंजू, दिनेश, शंकर व अन्य दो बाल अपचारी)के द्वारा दिनांक 12.03.2022 को कंधे पर हाथ रखने की बात को लेकर इन लड़कियों के साथ में विवाद हो गया था और फिर इन आरोपियों ने उन लड़कियों के साथ में मारपीट कर दी थी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा इन सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्त में लिया गया। जिन्हे आज माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। घटना प्रकाश में आने के 24 घंटे के भीतर ही झाबुआ पुलिस द्वारा समस्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

आरोपियों के नाम :-

1. अनिल पिता रमेश भूरिया उम्र 19 साल निवासी झारा डावर थाना मेघनगर

2 .संजू उर्फ संजय पिता कालू बारिया उम्र 25 साल निवासी सात बिल्ली झाबुआ

3. आंजू उर्फ अजय पिता कालू बारिया उम्र 21 साल निवासी सात बिल्ली झाबुआ

4 .दिनेश पिता लाला बारिया उम्र 23 साल निवासी सात बिल्ली झाबुआ

5. शंकर उर्फ गुड्डू पिता धूम सिंह भाबोर उम्र 20 साल निवासी डेवर थाना कल्याणपुरा

6. दो बालको (बाल अपचारी)

 

सराहनीय कार्य में योगदान :-

संपुर्ण घटनाक्रम का खुलासा करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, चौकी प्रभारी रंभापुर उनि नवलसिंह बघेल, उनि रामसिंह चौहान, चौकी प्रभारी अंतरवेलिया सउनि राजेन्द्र शर्मा, प्रआर. 152 रमेश, प्रआर. राजेन्द्र गणावा, प्रआर. नक्का भूरिया, प्रआर. तानसिंह, आर. 524 मनोहर, आर. 30 गमतु, आर. 60 रतन, आर. 100 मुकेश, आर. जितेन्द्र, आर. रामप्रताप, आर. दिपक पटेल, आर. 646 जितेन्द्र, सैनिक 13 शैलेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

 

 

जनसंपर्क अधिकारी

श्री आनंदसिंह वास्कले

अति. पुलिस अधीक्षक

जिला झाबुआ (म.प्र.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here