0
10

स्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव

==

पीएम आवास योजना के लिए ₹3 करोड़ की राशि प्राप्त, हितग्राहियों के खातों में पारदर्शिता के साथ पहुंचेगी राशि

==

स्वामित्व योजना के शिविरों में आधार अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश

==

लंबित किस्तों के भुगतान के लिए सूची तैयार करने के निर्देश

===

स्वामित्व योजना के अंतर्गत पंजीयन कार्य में तेजी लाने, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर निराकरण करने तथा विभिन्न विभागों की भूमि से संबंधित समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने समय-सीमा बैठक में अहम दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा बैठक में तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को भी बुलाया गया था, ताकि भूमि संबंधी मामलों का निराकरण कर स्वामित्व योजना के कार्यों को गति दी जा सके। साथ ही जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की लंबित ई-केवाईसी पूर्ण कराने की कार्रवाई के संबंध में अहम् दिशा-निर्देश दिए गये।

इस आयोजित बैठक में पोस्ट पेमेंट बैंक सहित संबंधित डाक विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया था। जिले में 100 से अधिक आधार केंद्रों के संचालन से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्वामित्व योजना के पंजीयन के लिए गांवों में आयोजित शिविरों के दौरान आधार कार्ड में संशोधन या अपडेट से संबंधित समस्याओं का निराकरण भी मौके पर किया जाए। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी और पंजीयन प्रक्रिया में तेजी आएगी।

पीएम आवास योजना के 1.0 की दूसरी और तीसरी किस्त के लिए ₹3 करोड़ की राशि प्राप्त

कलेक्टर श्री यादव ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों की 1.0 की दूसरी एवं तीसरी किस्त लंबे समय से लंबित थी, उनके भुगतान के लिए शासन से अनुरोध किया गया था। इसके परिणामस्वरूप नगरपालिका दमोह को लगभग ₹3 करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है और संबंधित हितग्राहियों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया है कि लंबित किस्तों के भुगतान के लिए पारदर्शी तरीके से सूची तैयार की जाए तथा पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी हितग्राही को असुविधा न हो।

सर्वर का कम लोड होने पर पंजीयन कार्य में आएगी तेजी

श्री यादव ने कहा कि सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण पंजीयन कार्य की गति प्रभावित होती है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वामित्व योजना के अंतर्गत सुबह और शाम के समय विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि सर्वर पर लोड कम होने का लाभ लेकर पंजीयन कार्य तेजी से पूरा किया जा सके। प्रशासन का प्रयास है कि सभी पात्र हितग्राहियों के कार्य समय पर पूरे हों और उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नॉन अटैण्ड शिकायते न रहे

कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों से कहा यह सुनिश्चित करे कोई भी सीएम हेल्पलाईन प्रकरण नॉन अटेण्ड न रहे। उन्होने कहा ऐसे अधिकारियो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायें। कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से ऐसे संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई करे। इस दौरान आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणो की समीक्षा कर तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए गये।

खदान की अनुमति आवश्यक रूप से ली जायें

कलेक्टर श्री यादव नें निर्माण विभागो कें अधिकारियों से कहा खदान की अनुमति के उपरांत ही खनन की कार्यवाही हो सुनिश्चित किया जायें। उन्होने सभी संबंधति विभागो से यह कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।

पटाखा लाइसेंस के संबंध में कलेक्टर श्री यादव ने एसडीएम और नगरपालिका अधिकारियों से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए कहा निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चति की जायें।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर श्री यादव ने कहा मुख्यमंत्री जन-विश्वास कार्यक्रम में लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले जन-विश्वास कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here