60 लाख की सीसी सड़क आधी बनी, भुगतान अटका तो ठेकेदार ने रोका काम; ग्रामीण फिर कीचड़ में चलने को मजबूर

0
416

15 मार्च से बिल भुगतान लंबित होने का दावा, 400 मीटर निर्माण के बाद काम ठप , आखिर क्यो जिम्मेदार मोन

दमोह जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत पटेरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुआरी में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा स्वीकृत लगभग 60 लाख रुपये की लागत वाली सीसी सड़क का निर्माण कार्य बीच में ही ठप हो गया है। सड़क का ठेका शासकीय ठेकेदार भारत पटेल को मिला था। निर्माण शुरू होने के बाद करीब 400 मीटर तक सड़क बनाई गई, लेकिन इसके बाद काम बंद कर दिया गया। अधूरी सड़क के कारण ग्रामीणों को फिर से कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण होने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी ओर गाव के लोग बहुत खुश थे कि हमारे गाव की सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है कब निकलने मे अब राहत मिलेगे लेकिन अब निर्माण कार्य रुक गया ओर अधूरा काम छोड़ दिए जाने से स्थिति पहले जैसी हो गई है। बरसात के दौरान रास्ता दलदल में बदल जाता है, जिससे बच्चों का स्कूल जाना और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण पूरा होना चाहिए था, लेकिन विभाग और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

वहीं ठेकेदार भारत पटेल का कहना है कि 15 मार्च से उनके बिल का भुगतान लंबित है। उनके अनुसार, लगभग 25 प्रतिशत कार्य के बाद भुगतान नहीं मिलने के कारण आगे निर्माण जारी रखना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “जब तक पहले किए गए कार्य का भुगतान नहीं होगा, आगे का काम कैसे कराया जाए?”

 

भुगतान रुकने की वजह से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर भुगतान क्यों अटका है और क्या इसके पीछे किसी तरह का कमीशन या प्रशासनिक लापरवाही का मामला है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

 

फिलहाल, अधूरी सड़क और रुका हुआ निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्राम मुआरी के सुनील दुबे , राजू नामदेव , लोकराम राठौर, गोपाल पटेल, हरप्रसाद विश्वकर्मा ,मकुन्दी साहू ,पूरन बंशल, सरपंच प्रतिनिधि भगवानदास अहिरवार , जयकात अहिरवार, नाबाब खान, बकिल खान एव अन्य गांव के लोगो ने बताया कि जो मुआरी टपरियन से नदी की ओर जो सी.सी. सड़क बन रही थी वह निर्माण कार्य अभि रूक गया है जिससे बरसात के मौसम मे निकलने मे काफी समस्या हो रही ओर वहा से कई गाव के लोग निकलते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here