ऑपरेशन हेलो” के तहत 51 गुमे हुए मोबाईल ट्रेस कर लौटाई लोगों की खुशियां

0
853

ऑपरेशन हेलो” के तहत 51 गुमे हुए मोबाईल ट्रेस कर लौटाई लोगों की खुशियां”

मनीष वाघेला

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा आवेदको के गुमें हुए मोबाईलों को ट्रेस करने हेतु “ऑपरेशन हेलो” अभियान की शुरूआत की गई थी। जिसमें पूर्व के चरणों में 180 से भी ज्यादा मोबाईल ट्रेस किये जाकर आवेदको को सूपूर्द किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत 20,00,000/-रू. से अधिक है।

मोबाइल गुमने संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ के निर्देशन में साइबर सेल की टीम द्वारा “ऑपरेशन हेलो” के तहत पाचवें चरण में गुमे हुए मोबाइलों को सर्च कर उनका पता लगाकर कुल 51 मोबाइल विभिन्न कंपनियों के बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 7 लाख रूपये है। उक्त मोबाईल आवेदको को बुलाकर उन्हें प्रदान किये जायेंगे। इस प्रकार झाबुआ पुलिस की ओर से झाबुआ की जनता को एडवांस में हैप्‍पी न्यू ईयर।

उक्त सराहनीय कार्य पर सायबर सेल की टीम आर. 98 मंगलेश पाटीदार, आर. 552 महेश प्रजापति, आर. 573 संदीप बघेल एवं आर. 193 दीपक पटेल का योगदान रहा।

—00—

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here