सिंगरौली (कुंडेश्वर टाइम्स) सिंगरौली जिले को करीब डेढ़ दशक पूर्व सिंगापुर बनाने का वादा किया गया था इसके लिए तमाम एक से बढ़कर एक नामी गिरामी औद्योगिक कंपनियां स्थापित की गई कंपनियों के स्थापित करने में हजारों घर उजड़े लोग विस्थापित हुए लेकिन अभी तक सिंगापुर की रूपरेखा तक तैयार नहीं की जा सकी बल्कि सिंगुर जैसी हालत निर्मित हो गई सिंगूर जो पश्चिम बंगाल में है वहां भी एक औद्योगिक कंपनी के स्थापित करने के दौरान बवाल हुआ था ठीक वही घटना सिंगरौली जिले में बार-बार हो रही है ज्ञात हो कि जिले के बंधौरा क्षेत्र स्थित पावर प्लांट में एक श्रमिक की मौत के बाद शुक्रवार देर रात हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए मजदूरों ने ठेकेदार कंपनी के दफ्तर में आगजनी कर दी और परिसर में खड़ी कई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की जानकारी सामने आई है

मजदूर की मौत के बाद भड़का आक्रोश
घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार मामला बंधौरा स्थित पावर प्लांट का है, जहां ठेकेदार कंपनी पावर मेक के तहत काम करने वाले एक श्रमिक की उसके आवास में मौत हो गई थी, चिकित्सकों तथा मृतक के साथी ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया परन्तु इस मौत को संदिग्ध मानकर बड़ी संख्या में मजदूर मौके पर पहुंच गए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश भड़क गया
कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी

आक्रोशित मजदूरों ने ठेकेदार कंपनी पॉवर मेक के कार्यालय
परिसर में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ ही देर में कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए और कुछ गाड़ियों में आग भी लगा दी गई। आगजनी के कारण परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए
अधिकारियों के साथ भी धक्का मुक्की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ काफी आक्रोशित थी। मजदूरों का कहना है कि मृतक श्रमिक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका आरोप है कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है। मौके पर पहुंचे अधिकारी, भारी पुलिस बल तैनात
भारी पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीओपी गौरव पांडेय के अनुसार शुरुआती जानकारी में मजदूर लल्लन सिंह की मौत हार्ट अटैक से होना सामने आया है। हालांकि मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में
- सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। फिलहाल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मजदूरों से बातचीत कर हालात को नियंत्रित कर लिया है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात है। जिला प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


















