यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक दर्जन वाहन चालकों पर की कार्यवाही वाहन को जप्त कर भेजा गया न्यायालय कुंडेश्वर टाइम के लिए अनुराग द्विवेदी प्रदेश संवाददाता की रिपोर्ट

0
38

सिंगरौली,( कुंडेश्वर टाइम्स) पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली मनीष खत्री के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा औचक चेकिंग लगा कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई,सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 15-16.03. 2026 को मध्य रात्रि में अलग-अलग टीम लगाया जाकर शहर के निगाही मोड, अमलोरी तिराहा,एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान लगभग 67 वाहनों को चेक किया गया एवं समझाइश दी गई कि शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता जिस कारण से दुर्घटनाएं घटित हो जाती है ,कुल 12 वाहन के चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर निराकरण हेतु न्यायालय में पेश किया जाएग

सभी का लाइसेंस रद्द

न्यायालय के आदेशानुसार 6 महीने के लिए वाहन ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन कराए जाने हेतु प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में भेजा जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here