विकास की सड़क या भ्रष्टाचार की परत शारदा मंदिर रोड निर्माण पर उठे सवाल1700 लाख की सड़क कुछ महीनों में उखड़ी, विकास पर भ्रष्टाचार की परत प्रभात मैहर जिला ब्यूरो चीफ दीपक बढोलिया*

0
30

मैहर। (कुंडेश्वर टाइम्स)

विश्वप्रसिद्ध माता शारदा देवी मंदिर को जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लगभग 1700 लाख रुपये की लागत से बन रही इस महत्वपूर्ण सड़क का कार्य अभी पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुआ है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क की परत उखड़ने लगी है। इससे निर्माण की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस मामले को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष एड. प्रभात द्विवेदी (दद्दा) ने कड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि माता शारदा मंदिर मार्ग जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल की सड़क में यदि निर्माण के शुरुआती महीनों में ही दरारें और गड्ढे दिखाई देने लगें तो यह साफ तौर पर विकास कार्यों पर भ्रष्टाचार की परत चढ़ने का संकेत है।

प्रभात द्विवेदी ने कहा कि यह सड़क हजारों श्रद्धालुओं के आवागमन का मुख्य मार्ग है और इसके निर्माण के लिए खर्च किया जा रहा पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का धन है। ऐसे में यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया जाता है तो यह सीधे-सीधे जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ है।

द्विवेदी ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन के मुखिया चाहें तो इस मामले में निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है और दोषी ठेकेदारों तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और यह तय करेगी कि विकास कार्यों में इस प्रकार की स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार है या प्रशासन।

श्री द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही उसकी परत उखड़ना यह दर्शाता है कि निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया। यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो आने वाले समय में सड़क पूरी तरह खराब हो सकती है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाये ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here