सिंगरौली (कुंडेश्वर टाइम्स) ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना अंतर्गत सिंगरौली जिले के देवसर तहसील के ग्राम सीलफ में रेलवे के निश्चित रूट पर महीने भर के अंदर दर्जनों खपरैल झोपड़ियां का अवैध निर्माण हो रहा है किंतु उक्त झोपड़ियो के निर्माण को लेकर प्रशासन मौन है । बताया जाता है कि देवसर तहसील के ग्राम सीलफ प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से महज 100 मीटर दूर और त्रिभुवन सिंह के घर के पीछे एक नाले में जो की रेलवे का निर्धारित मार्ग बताया जाता है वहां महीने भर के अंदर तकरीबन एक दर्जन के करीब खपरैल झोपड़िया का निर्माण हो चुका है। यदि सूत्रों की मांने तो सीलफ में हो रहे रेलवे लाइन की भूमि पर अवैध निर्माण के पीछे संबंधित हल्का पटवारी, भू अर्जन कार्यालय के कर्मचारी और गांव का एक यादव जो पूर्व में भी अपनी सेटिंग से लाखों का मुआव्जा हथिया चुका है इन सब का हाथ होना बताया जाता है। मुआवजा खोरो के इस अनैतिक कार्य को लेकर सिंगरौली कलेक्टर से जांच एवं कार्यवाही की मांग की गई है।




















