भू माफियाओं ने तान दी है बाउंड्री,राजस्व विभाग देख रहा तमाशा

सिंगरौली (कुंडेश्वर टाइम्स) यदि आप वरगवां तहसील अंतर्गत ग्राम डगा व गड़ेरिया में जमीन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत ही काम की है, क्योंकि उन दोनों गांवों में कुछ भू माफिया जाल बिछाकर घात लगाए बैठे हैं यदि आप उन माफियाओं के बुने जाल में फंस गए तो निकल नहीं पाएंगे, जी हां आप सही सुन रहे हैं ये भू माफिया अभी तक कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुके हैं सभी लोग जमीन खरीदने के चक्कर में दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं इधर भू माफिया करोड़पति हो गए हैं
ऐसे फसाते हैं जाल में
ये भू माफिया लोगों को अपने जाल में कैसे फसाते है इसकी पूरी कहानी आपको बताते हैं, दरअसल गड़ेरिया व डगा में सड़क से लगी हुई कई हेक्टेयर शासकीय भूमि है इसी जमीन को दिखाकर ये माफिया लोगों को दूसरे जगह की जमीन रजिस्ट्री करा देते हैं और बदले में करोड़ों रुपए ले लेते हैं
राजस्व विभाग की भूमिका संदिग्ध
इस पूरे कारोबार में राजस्व विभाग के स्थानीय जिम्मेदारों की भूमिका संदेह के घेरे में है क्योंकि इस शासकीय जमीन में लगातार अतिक्रमण हो रहा है खरीद फरोख्त जारी है लेकिन राजस्व विभाग चुप्पी साध रखा है
जमीन की खरीदी करने वालों के साथ धोखा
इन भूमाफियाओं से जमीन की खरीदी करने वाले बहुत बड़े धोखे के शिकार हो जाते हैं क्योंकि इन्हें शासकीय जमीन दिखाकर दूसरे जगह की जमीन बिक्री की जाती है और कब्जा भी करने की शुरुआत करा दी जाती है लेकिन जब आसपास के लोग मामले की शिकायत करते हैं तो जांच में पूरे खेल का पर्दाफाश हो जाता है जमीन की खरीदी करने वाले लोग दफ्तरों का चक्कर लगाने पर मजबूर हो जाते हैं यही इन दिनों हो रहा है।

अब तीसरे को जाल में फंसाने की तैयारी
बताया जाता है कि किसी राजकुमार विश्वकर्मा ने गडरिया की खसरा नंबर 8 जो शासकीय भूमि है उसी जमीन को दिखाकर दो लोगों को दूसरे जगह की जमीन करोड़ों रुपए लेकर रजिस्ट्री करा दी है इस मामले की शिकायत जब राजस्व अधिकारियों तक पहुंची तो सीमांकन कराया गया इस दौरान जमीन शासकीय निकली और तहसील कार्यालय वरगवां ने बेदखली आदेश पारित कर दिया अब जमीन की खरीदी करने वाले सभी लोग विक्रेता से अपना पैसा मांग रहे हैं इधर तहसील कार्यालय वरगवां से किसी भी समय उस जमीन में बनी बाउंड्री ध्वस्त किया जा सकता है इधर भू कारोबारी ने इस जमीन को फिर किसी तीसरे व्यक्ति के पास विक्री करने की पूरी तैयारी में है अब देखना है कि संबंधित व्यक्ति इनके जाल में फंसता है या नहीं
यही हाल डगा में भी
गडरिया की तरह डगा गांव में भी शासकीय भूमि दिखाकर किसी दूसरे जगह की जमीन अब तक कई बार बिक्री की जा चुकी है इस जमीन में भी धोखाधड़ी करने में राजकुमार विश्वकर्मा का नाम सामने आ रहा है कई लोग दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं।


















