देवतालाब शिव मंदिर में अब श्रद्धालु ऑनलाइन भी कर सकेंगे दान प्रबंध समिति की बैठक में बड़े निर्णय,पेयजल की व्यवस्था हेतु विधायक गिरीश गौतम ने 24 घंटे के अंदर करवाया ट्यूबवेल

0
121

देवतालाब (कुंडेश्वर टाइम्स)। विंध्य प्रदेश ही नहीं देश के कोने-कोने में अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल देवतालाब धाम में यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टिकोण से लेकर शिव मंदिर प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजनगत दिवस किया गया जिसके दौरान कई प्रमुख बिंदु जहां प्रबंध समिति के एजेंडे में शामिल रहे तो वहीं स्थानीय जनों की मांग पर भी अपने विचार करते हुए प्रबंधन समिति के पदेन सदस्य एवं देवतालब विधायक गिरीश गौतम एवं प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष एसडीएम मऊगंज ए.पी. द्विवेदी द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए कार्यवाहियां की गई जिसमें प्रमुख रूप से यह बात सामने आई कि यहां आने वाले श्रद्धालु गर्मी में जल चढ़ाने के लिए सुविधा की आवश्यकता महसूस करते हैं जिसके लिए मंदिर परिसर में मत बिछाए जाने हेतु संबंधित निर्देश जारी किए गए साथ ही ऑनलाइन के इस युग में अगर श्रद्धालु ऑनलाइन दान देना चाहते हैं तो उनके लिए प्रबंध समिति मंदिर देवतालाब के बैंक एकाउंट का क्यूआर कोड मंदिर परिसर में लगाया जाएगा जिससे श्रद्धालु अब ऑनलाइन दान कर सकेंगे जो सीधे प्रबंध समिति के खाते में जाएगा और शिव मंदिर के विकास के लिए काम आएगा बैठक के दौरान शिव मंदिर प्रबंध समिति के पदेन सदस्य एवं देवतालब विधायक गिरीश गौतम ने कहा कि शिव मंदिर प्रबंध समिति की आय के स्रोतों को बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे प्रबंध समिति आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत हो सके और यहां के सभी व्यवस्थाएं सही रूप से कराई जा सके। बैठक के दौरान मंदिर परिसर की साफ सफाई हेतु सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई एवं ब्रह्मलीन झाड़ीदास बाबा मंदिर परिसर में बने नवीन धर्मशाला जो सर्व सुविधा युक्त है उसमें मानस कीर्तन सतसंगत इत्यादि करने शुल्क निर्धारित की गई यदि कोई श्रद्धालु धार्मिक आयोजन हेतु मात्र 12 घंटे के लिए उक्त धर्मशाला को बुक करता है तो उसे 21 सौ रुपए की रसीद तहसीलदार देवतालाब के माध्यम से प्राप्त करनी होगी इसी तरह से 24 घंटे के आयोजन के लिए 31सौ की सहयोग राशि देनी होगी साथ ही साफ-सफाई के लिए पांच सौ रुपए एवं बर्तन कुर्सी व अन्य व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के लिए एक हजार प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित किया गया है जिससे श्रद्धालुओं को कहीं भी भटकना न पड़े उन्हें बर्तन कुर्सी, गद्दे, इत्यादि सरलता से प्राप्त हो सके और लोग अपने आयोजन को बेहतरीन तरीके से कर सकें बैठक के दौरान आगामी पुरुषोत्तम मास मेल को लेकर भी चर्चाएं की गई जिसमें यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए संपूर्ण संसाधनों की व्यवस्था अभी से प्रारंभ किए जाने की सहमति उपस्थित सदस्यों द्वारा व्यक्त की गई।


पेयजल संकट से निपटने हेतु विधायक गिरीश गौतम द्वारा तत्काल कराया गया ट्यूबवेल

मंदिर परिसर और आसपास एवं आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल के संकट का सामना करना पड़ता था वर्तमान में जितने भी ट्यूबवेल हैं उनके जल स्रोत कम होने के कारण वह गर्मी में बंद हो जाते हैं जलस्तर नीचे जा चुका है और उनकी क्षमता इतनी अधिक नहीं है जिसको देखते हुए प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा एक ट्यूबवेल बोर कराए जाने की मांग रखी गई जिस पर विधायक गिरीश गौतम ने तत्काल प्रभाव से 9 इंची बोरवेल शिव मंदिर परिसर में किए जाने के निर्देश जारी किया और महा 24 घंटे के अंदर यह पूरा हो गया जिसमें पर्याप्त पानी उपलब्ध है। विधायक गिरीश गौतम द्वारा किए गए इस कार्य के प्रबंध समिति के सभी पदेन सदस्य पदाधिकारी व स्थानिक जनमानस में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया है।

17 मई से प्रारंभ होगा देवतालाब में अधिमास मेले का महाकुंभ

प्रत्येक तीसरे वर्ष पढ़ने वाले वर्ष के 13 महीने जिसे अधिक मास या पुरुषोत्तम मास अधिमास आदि के नाम से जाना जाता है इस दौरान भगवान शिव की पावन नगरी देवतालाब में एक महीने का विशाल मेला लगता है जो किसी महाकुंभ से कदापि काम नहीं माना जा सकता। इस मेले के दौरान पूरे 1 माह तक यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं, और विभिन्न तरह की पूजा पाठ करते हैं शास्त्रों के अनुसार भी मान्यता ऐसी है कि अधिमास में भगवान शिव की आराधना अत्यंत फलदाई साबित होती है । आपको बता दें कि इस बार यह पुरुषोत्तम मास 17 में से प्रारंभ होगा जो 15 जून तक चलेगा इस दौरान पूरे मांस पर्यंत शिव मंदिर देवतालाब व देवतालाब क्षेत्र के आसपास भक्ति में वातावरण रहेगा श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रहेगी जिसको लेकर संपूर्ण व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सके और आने वाले विशाल श्रद्धालुओं की संख्या को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस बात पर भी उक्त बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

बैठक में प्रमुख रूप से शिव मंदिर प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष एसडीएम मऊगंज श्री ए.पी. द्विवेदी पदेन सदस्य विधायक देवतालाब गिरीश गौतम, पदेन सदस्य वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र कुसमाकर श्रीमाली, प्रबंध समिति सदस्य शिवपूजन शुक्ला, प्रबंध समिति सदस्य पुजारी शिव मंदिर देवतालाब दिनेश भारती, प्रबंध समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह चंदेल, प्रबंध समिति के सदस्य नारायण दास गुप्ता, शीतला प्रसाद सोनी, देवतालाब तहसीलदार उमाकांत शर्मा,राजस्व निरीक्षक, पटवारी देवतालाब सचिपत पटेल पटवारी जवाहरलाल रावत, विधायक गिरीश गौतम के निज सचिव के. के. मिश्रा, के.पी. मिश्रा, महेंद्र सिंह अतरैला, अखिलेश सिंह, संतोष सिंह चंदेल सरपंच, राजेश सोंधिया (गुड्डू), शंकर लाल गुप्ता, दीपेश बढ़ौलिया, कान्हा दीक्षित, देवतालाब मंडल अध्यक्ष विनोद कोल, विनोद पांडे, थाना प्रभारी लौर राजेश पटेल कल्याण तिवारी लाइनमैन बिजली विभाग नागेंद्र भारती वीरेंद्र भारती (काका), आशुतोष दीक्षित, अंबरीश मिश्रा, एवं सभी विभागों के प्रमुख व बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here