आधा दर्जन दुकानों में आग लगने से दहला देवसर बाजार,सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक।। कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

0
279

आग बुझने के बाद पहुंचे चार फायर ब्रिगेड, देवसर में एक फायर ब्रिगेड की अत्यंत आवश्यकता

सिंगरौली(कुंडेश्वर टाइम्स)। देवसर बाजार स्थित कई होटलों व दुकानों में भीषण आग लग गई, यह आग घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगने की खबर है, फिलहाल आग किस वजह से लगी है इसकी जांच चल रही है, आग लगने के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर गुलाब होटल, पप्पू होटल, अनिल ज्वेलर्स, राम सिया चाय दुकान सहित करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए। आग इतनी विकराल थी कि दुकानों में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड आग काफी हद तक बुझ जाने के बाद मौके पर पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे विधायक

घटना की सूचना मिलते ही विधायक पुत्र एवं जिला पंचायत सिंगरौली के पूर्व अध्यक्ष अजय पाठक, तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, थाना प्रभारी एसआई शेष नारायण द्विवेदी, तहसीलदार प्रदीप सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच राजमणि प्रजापति तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सिंह पैगाम वरिष्ठ कांग्रेसी शिवकुमार पटवा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयासों में सहयोग किया।

नुकसान का आकलन जारी 

घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here