अटल यूथ क्रिकेट चेम्पियनशिप 10 मार्च से

0
1017

अटल यूथ क्रिकेट चेम्पियनशिप 10 मार्च से

अंतर्राज्यीय युवा टीम लेगी हिस्सा

 

मनीष वाघेला

थांदला। भारत रत्न जन नायक भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की याद में भाजपा मण्डल इकाई थांदला व जिला खेल प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण अंचल में क्रिकेट की लोकप्रियता एवं विश्व स्तर के खिलाड़ियों के अवसर तलाशने के उद्देश्य से अंतर्राज्यीय टेनिस बाल टूर्नामेंट का आयोजन किया है। टूर्नामेंट के प्रमोशन को लेकर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में भाजपा मण्डल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय (गोलू) ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि अंचल में पहली बार अंतर्राज्यीय टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है जिसमें स्थानीय टीमों के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान व गुजरात की टीम हिस्सा लेगी। 10 मार्च से 16 मार्च तक थांदला के स्थानीय दशहरा मैदान पर चलने वाले 81 हजार से ज्यादा इनामी राशि वाली इस चेम्पियनशिप में विजेता टीम को 51 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये ( बन्टी डामोर द्वारा) प्रदान किये जायेंगे वही बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, मेन ऑफ दी मैच, मेन ऑफ दी सीरीज आदि अनेक पुरुस्कार भी रहेंगे।

चेम्पियनशिप के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रतलाम विधायक चेतन्य कश्यप, रतलाम झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी, भाजपा अजजा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाभर, जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक सहित अनेक भाजपाई दिग्गज खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने थांदला आएंगे। चेम्पियनशिप ट्रॉफी प्रमोशन अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा जिला महामंत्री संजय भाभर, मण्डल महामंत्री सुनील पाणदा, राकेश पेंटर, सुरेश राठौड़, मनीष वाघेला, प्रशांत उपाध्याय आतिथ्य में आयोजित प्रेस वार्ता में सभी अतिथियों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कृतित्व पर भी प्रकाश डालते हुए कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस हेल्दी स्पर्धा को लोकप्रिय व सफल बनाने में मीडिया से सहयोग मांगा।

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक आयोजन में शामिल होने आई पंछी बचाओ अभियान अवार्ड विनिंग 2021 कवर ऑफ फेस मैगजीन की ब्रांड एम्बेसडर मिस इंडिया शीतल चौहान का नगर आगमन पर आयोजक परिवार एवं पत्रकारों ने स्वागत किया व महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here