इण्डिया कैम्पेनिंग दिसम्बर 2020- “फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज”। मनीष वाघेला

0
646

इण्डिया कैम्पेनिंग दिसम्बर 2020- “फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज”।                                               मनीष वाघेला

शारीरिक गतिविधि एवं खेलकूद को नागरिकों के दैनिक जीवन का एक अंग बनाने के लिए एवं सभी नागरिकों में स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा फिट इण्डिया कैम्पेनिंग दिसम्बर 2020- “फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज” के अन्तर्गत जिला मुख्यालय झाबुआ स्थित बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के तीरंदाजी, हैण्डबाल, एथलेटिक्स एवं कराते के लगभग 117 खिलाडियों, विभागीय प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योग में भाग लिया। विभागीय तीरंदाजी प्रशिक्षक श्री जेवेन्द्र बोराडे, के द्वारा सभी को योग करवाया गया। योग कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र झाबुआ की जिला युवा अधिकारी सुश्री प्रिती का विशेष सहयोग रहा ।  श्री आनंदसिंह वास्कले जनसंपर्क अधिकारी अति. पुलिस अधीक्षक  जिला झाबुआ (म.प्र.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here