एससी महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष धनौरा के पद पर नियुक्त हुई कंचन डेहरिया।।कुंडेश्वर टाइम्स के लिए महेश शर्मा की रिपोर्ट

0
596

हर्रई(kundeshwartimes) अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के धनौरा ब्लॉक में पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ,छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ के आदेशानुसार अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे,गुरूचरण खरे प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस, मध्यप्रदेश (भोपाल)जिला छिन्दवाड़ा, श्रीमती किरण चौधरी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष छिन्दवाड़ा की सहमति से कंचन डेहरिया ग्राम झिरना तहसील हर्रई को एस सी प्रकोष्ठ महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त गया है।

इस दौरान श्रीमती रानू डेहरिया अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग छिंदवाड़ा एवं धनौरा जागीर की महिलाएं उपस्थित रहीं। कंचन डेहरिया की नियुक्ति पर उनके रिश्तेदारों, ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों तथा पार्टी पदाधिकारियों द्वारा हार्दिक बधाई प्रेषित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here