केबनिट मंत्री के मुख्य आतिथ्य में ग्राम तरौनी में हुई विशाल इनामी दिवारी प्रतियोगिता अजयगढ़ से कुंडेश्वर टाईम्स ब्यूरो जयराम पाठक की रिपोर्ट

0
1033

अजयगढ तहसील का एक महवपूर्ण उत्सव दिवारी नृत्य है:ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह

राष्ट्रपति से पुरुस्कृत बाँदा के बड़ोखर ग्राम के कलाकारों ने दिखाई अपनी कला और जीता प्रथम पुरुस्कार और चांदी की सील्ड

देश के विभिन्न जगहो से आये हुय 130 से अधिक लोग बने उक्त आयोजन के गवाह

अजयगढ़ (कुंडेश्वर टाइम्स)-अजयगढ़ के ग्राम पंचायत तरौनी में आज मध्यप्रदेश के खनिज साधन व श्रम विभाग के मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में विसाल दीवारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें जनपद पंचायत के अन्तर्गत एक दर्जन से अधिक टीमो ने भाग लिया।आज के कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया गया कि बुंदेलखंड की एक मुख्य कला दिवारी को जिंदा रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम के संयोजक अजय तिवारी के द्वारा कार्यक्रम के संरक्षक रजऊ राजा ने टीम का गठन कर इस विशाल कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की।ओर इसके बाद आज दिनांक को इसका आयोजन किया गया।

मुख्य अथिति के आगमन के उपरांत ठाकुर बाबा के स्थान के पास 3 लाख रुपये की राशि से शेड निर्माण का भूमि पूजन किया।इसके उपरांत आये हुय सभी अथितियों का स्वागत किया गया।इसके उपरांत अपने उद्बोधन में मंत्री महोदय ने कहा कि दिवारी अजयगढ़ तहसील का मुख्य त्योहार है हमने अपने पचपन से ही इसका बहुत आनंद लिया है।हमारे जन अभियान में लगभग 1 लाख 16 हजार आवेदन आये जिनमे से लगभग 1 लाख 18 हजार आवेदनों को स्वीकृत किया गया और लाभ दिया गया।अभी पिछले दिनों चिरायु अस्पताल भोपाल का वृहद केम्प लगा कर हजारों लोगों को गंभीर बीमारी से इलाज की सुविधा प्रदान की गई है । ओर अगर अब भी कोई पात्र व्यक्ति को सासन की योजनायों का लाभ नही मिला होगा तो ऐसे अधिकारी के ऊपर कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।राष्ट्रपति से पृस्कृत बाँदा के बड़ोखर की टीम ने भी अपनी कला दिखाईऔर प्रथम पुरुस्कार 21000 नगद एवम चांदी की सील्ड कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच में नगर परिसद पन्ना की उपाध्यक्ष आशा गुप्ता,अजयगढ नगर परिसद अध्यक्ष सीता गुप्ता,भानू सिंह हल्के राजा, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह,विष्णु पांडे,जनपद पंचायत के वार्ड 1 2 3 से सदस्य रचना पटेल, संतोष यादव, दिनेश भुर्जी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा तिवारी,किरण तिवारी,राजेन्द्र दुबे उपस्थित रहे।कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में मुख्य रूप से भानू सिंह,रजऊ राजा,कामता भुर्जी,पूर्व तहसीलदार शिवदयाल प्रजापति,योगेंद्र धूरिया,रचना पटेल,सीमा तिवारी,किरन तिवारी,रवि रावत,राजू निगम,रमाकांत तिवारी रहे।जबकि आयोजक मंडल में मुख्य रूप से पंकज मिश्रा,जयराम पाठक,कौशल किशोर,बाल मुकुंद गौतम,दिनेश गोस्वामी,राजू तिवारी,सुखदेव मिश्रा, रामदेव मिश्रा, रूबल पाण्डेय, उमेश तिवारी, कमलेश पटेल अंकित तिवारी, रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन अवध तिवारी ने किया। वही प्रशासन की ओर से SDOP श्रीमती कल्याणी बरकड़े, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार,थाना प्रभारी अजयगढ हरिसिंह ठाकुर,थाना प्रभारी धरमपुर सुधीर बेगी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here