जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह,16 नवंबर से 22 नवंबर तक का सटीक और विस्तृत राशिफल

0
1245

साप्ताहिक राशिफल
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

16 नवंबर से 22 नवंबर 2020

मेष
मेष राशि के जातकों को करिअर हो या कारोबार धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रूकावटें आएंगी। लेकिन चुनौतियों का हिम्मत के साथ सामना करने पर समाधान निकल ही आएगा। किसी महिला मित्र की मदद बिगड़े काम बन जाएंगे। 22 नवंबर को मन अशांत रहेगा। व्यापारियों को इस सप्ताह कारोबार में कुछ मंदी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन होजरी, ऊनी कपड़े एवं रेडीमेड गारमेंट्स के व्यापारियों का समय अपेक्षाकृत ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का समय मध्यम है। कठिन पलों में लव पार्टनर का साथ सुकून देगा। दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें।
शुभ अंक-7
शुभ दिन- बुधवार
शुभ रंग- गुलाबी
सफलता का सूत्र-धीरज से काम लें।
उपाय-गरीबों को कंबल दान करें। श्री हनुमान जी की पूजा करें।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपनी जिम्मेदारियों को जन्म हुए बीतेगा। घर हो या कारोबार आपसे लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। परिजनों और सगे-संबंधियों को किए गए वादों या जिम्मेदारी को निभाने का दबाव पूरे सप्ताह बना रहेगा। 20 नवंबर को व्यस्तता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारियों का समय मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ेगा। यदि आप मकान या जमीन खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। महिला प्रोफेशनलों को कुछेक उलझनें रहेंगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं। माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ दिन- सोमवार
शुभ रंग- बसंती
सफलता का सूत्र- चुनौतियों से न डरें।
उपाय-किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। भगवती दुर्गा की उपासना करें।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान आपको अपने शुभचिंतकों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। संकट के समय में वे आपके साथ बराबर खड़े नजर आएंगे। 22 नवंबर को किसी बात को लेकर मन में तनाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान करते समय दूसरों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। यह सप्ताह थोक व्यापारियों की अपेक्षा फुटकर कारोबारियों के लिए ज्यादा बेहतर साबित होगा। कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा भी हो सकती है। बैंक, बीमा, फाइनेंस आदि से जुड़े लोगों का समय अच्छा रहेगा। कंपटीशन की तैयारी में जुटे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक-1
शुभ दिन-रविवार
शुभ रंग-भूरा
सफलता का सूत्र-समय पर कार्य करें।
उपाय-पीपल के वृक्ष पर दीपक जलाएं। ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

कर्क
कर्क राशि के लोगों का मन इस सप्ताह लक्ष्य से भटक सकता है। इस सप्ताह आप दूसरों के बहकावे में आने से बचें और विवेक से निर्णय लेते हुए आगे बढ़ें, अन्यथा मुश्किलों में फंस सकते हैं। धैर्य एवं सूझबूझ से काम करने पर सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। जीवन में आ रही दिक्कतों को दूर करने में ससुराल पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा। 19 नवंबर को व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, किंतु किसी प्रकार की हानि का योग नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करना बेहतर रहेगा। व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्रों एवं नौकरी की तलाश में जुटे लोगों पर मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी कुछेक अड़चनें आ सकती हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-जामुनी
सफलता का सूत्र-प्रलोभन से बचें।
उपाय-गरीबों को खाने के लिए मीठी चीजें दें। ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना विशेष रूप से फलदायी होगा।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

सिंह
सिंह राशि के जातकों को चाहे-अनचाहे लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। हालांकि किसी तरह के दिखावे से बचें, अन्यथा आप हंसी के पात्र भी बन सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। 19 नवंबर को व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। व्यापारियों को उधार वसूली में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। कमीशन और केमिकल के कारोबार से जुड़े लोगों को अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में आ रही गलतफहमियां दूर होंगी और अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। परिजन आपके प्रेम संबंध पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ दिन- रविवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र-अपने हित का ध्यान रखें।
उपाय-प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अघ्र्य दें। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

कन्या
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को यह बात अच्छी तरह से समझ कर काम करना होगा। किसी भी तरह की जल्दबाजी या दबाव में लिए गए निर्णयों से परेशानियां पैदा हो सकती है। व्यापार, नए निवेश एवं लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय करें। वाहन धीरे चलाएं अन्यथा चोट-चपेट भी लग सकती है। 21 नवंबर को जोखम भरे कार्यों से बचें। दांपत्य जीवन हो या प्रेम संबंध दूसरों की भावनाओं की उपक्षो करने से तकरार हो सकती है। इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान रखें। पुराने रोग एक बार फिर से उभर सकते हैं। सप्ताह के अंत में कार्य विशेष के लिए छोटी यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान सेहत और समान दोनों का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ दिन- शनिवार
शुभ रंग- नीला
सफलता का सूत्र- मानसिक संतुलन बनाए रखें।
उपाय-गायों को चारा खिलाएं। भगवान गणपति की पूजा करें।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भविष्य के लिए नई और लाभदायक योजनाएं लेकर आया है। कारोबार में गति आयेगी। नई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। बड़ा धन निवेश करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। नौकरीपेशा लोगों का तरक्की का योग है। मनचाहा पद मिल सकता है। लेकिन इस सप्ताह शेयर बाजार एवं सट्टेबाजी में पैसा लगाने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा एवं इंटरव्यू की तैयारी में लगे युवाओं का समय अच्छा है। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। घर में किसी मेहमान के आने से रौनक बनी रहेगी और सप्ताह का अंत परिजनों के साथ खुशियां मनाते हुए बीतेगा।
शुभ अंक-1
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-नारंगी
सफलता का सूत्र- आत्म विश्वास बनाए रखें।
उपाय-सफेद वस्तुओं का दान करें। ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का जप करें।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आने की बजाय स्वयं के विवेक से काम लेना होगा। इस सप्ताह बेकार के झमेले सामने आ सकते हैं और परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में कुछेक अड़चनें आने से मन अशांत रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य-भार बढ़ सकता है। 18 नवंबर को आकस्मिक खर्चे का योग है। व्यापारियों को लेन-देन की कुछ समस्याएं रहेंगी। हालांकि कोर्ट-कचहरी, बैंकिंग सेक्टर और सलाहकार का काम करने वालों का समय अपेक्षाकृत ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन से जुड़ी समस्या को सुलझाने के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद मिल सकती है। महिलाओं को हड्डी से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
शुभ अंक-7
शुभ दिन-गुरुवार
शुभ रंग-आसमानी
सफलता का सूत्र-हिम्मत से काम लें।
उपाय-चीटियों को आटा डालें। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

धनु
बीते कई सप्ताह से आपको जिस चीज का इंतजार था, इस सप्ताह आपकी वह मुराद पूरी होगी। करिअर हो या कारोबार भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर एवं बाहर दोनों जगह अनुकूल वातावरण बनेगा। करिअर में प्रगति के प्रस्ताव मिलेंगे। अध्यापक, लेखक, पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं मीडियाकर्मियों के लिए यह सप्ताह सुखद साबित होगा। 19 नवंबर को -अड़चनें आएंगी, लेकन मित्रों की मदद से आप उसे दूर करने में कामयाब हो जाएंगे। व्यापारियों का समय लाभदायक है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों का इंतजार खत्म होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ दिन- मंगलवार
शुभ रंग-सुनहरा
सफलता का सूत्र- मन लगाकर कार्य करें।
उपाय-भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। अपने गुरुमंत्र का जप करें।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

मकर
इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अरसे अटके कामों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आप किसी बड़ी समस्या का समाधान करने में कामयाब होंगे। हालांकि पूरे सप्ताह आप पर पारिवारिक दायित्वों के निर्वाह का दबाव बना रहेगा। 19 नवंबर को संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। आपके परिश्रम का परिणाम कुछ कम मिलेगा। किसी नई योजना में सोच समझकर निवेश करें। व्यापारियों का समय मध्यम है। आढ़तियों या कमीशन एजेंटों को लेन-देन की उलझनें रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों का समय ठीक है। प्रेम प्रसंग में सोच समझकर पींग बढ़ाएं। जल्दबाजी से बनी बात बिगड़ सकती है।
शुभ अंक-2
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-नीला
सफलता का सूत्र-संतुलन बनाए रखें।
उपाय-सतनजा का दान करें। ॐ अं अंगारकाय नमः मंत्र का जप करें।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह दांपत्य में किसी भी प्रकार की खींचतान से बचने की जरूरत रहेगी। जीवनसाथी को लेकर परिवार में खींचतान या फिर गलतफहमियां रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही से प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। सप्ताह के अंत में किसी भी प्रकार का जोखम उठानें से बचें। व्यापारियों में ज्यादा लाभ उठाने के चक्कर में जोखम उठाने से बचें, अन्यथा घाटा सहना पड़ सकता है। सरकारी सेवा में संलग्न लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा लेकिन शेयर बाजार, सट्टेबाजी, वायदा व्यापार का कारोबार करने वालों को सावधानी से कार्य करने की जरूरत बनी रहेगी। लव पार्टनर से जुड़ी किसी चिंता के कारण मन परेशान रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ दिन- शुक्रवार
शुभ रंग- काला
सफलता का सूत्र- जल्दबाजी न करें।
उपाय-पीपल के वृक्ष पर दीपक जलाएं। बजरंग बाण का पाठ करें।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

मीन
सप्ताह की शुरुआत में त्योहारी थकान और आलस्य बना रहेगा। लेकिन इस दौरान कार्यक्षेत्र या कारोबार में लाभ के अवसर को हाथ से न जानें दें, अन्यथा बाद में पछतावा हो सकता है। बीते समय में किए गये निवेश या संपर्क का लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत तक आर्थिक-स्थिति लगातार मजबूत होती जाएगी। नए सहयोगियों से मुलाकात होगी। व्यापारियों को उधार वसूली का योग है। 22 नवंबर को परिजनों के साथ मौज-मस्ती के साथ दिन व्यतीत होगा। विवाह योग्य युवक/युवतियों का संबंध तय हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। नौकरीपेशा लोगों का समय लाभदायक है।
शुभ अंक – 5
शुभ दिन – गुरुवार
शुभ रंग – पीला 
सफलता का सूत्र – ‘लापरवाही न करें।’
उपाय – गायों को गुड़ खिलाएं। भगवान विष्णु का पूजन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here