*तहसील पत्रकार संघ थांदला का नवीन गठन सुधीर शर्मा अध्यक्ष कादर शेख सचिव कोषाध्यक्ष मनीष वाघेला मनोनीत

0
566

*तहसील पत्रकार संघ थांदला का नवीन गठन सुधीर शर्मा अध्यक्ष कादर शेख सचिव कोषाध्यक्ष मनीष वाघेला मनोनीत*

मनीष वाघेला

थांदला नगर में पत्रकारों का उत्कृष्ट संगठन तहसील पत्रकार संघ थांदला का आज नवीन गठन कर नई कार्यकारिणी गठित की गई। 6 माह पुरानी कार्यकारिणी को एक मत से भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। स्थानीय रेस्ट हाउस पर एक बैठक आहूत कर समस्त पत्रकार गण की सहमति से कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा,सचिव कादर शेख,कोषाध्यक्ष मनीष वाघेला,संयुक्त सचिव निलेश यादव के नाम की घोषणा की गई। नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि नगर के विकास एवं पत्रकारों के हितों की लड़ाई अंतिम समय तक जारी रहेगी तहसील पत्रकार संघ की बैठक में पूर्व अध्यक्ष दिनेश बैरागी,समकित तलेरा,पवन नाहर,निरंजन भारद्वाज जमील खान,कुलदीप वर्मा,विवेक व्यास,गोपाल प्रजापत,शहादत खान मौजूद थे।तहसील पत्रकार संघ के पुनर्गठन पर समस्त पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधि समाजसेवी व्यापारी संघ सहित मीडिया कर्मियों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here