देवतालाब को विकसित और सुंदर बनाने में आमजन का सहयोग जरूरी-वि.स.अध्यक्ष गिरीश गौतम,विधानसभा अध्यक्ष ने देवतालाब में किया नि:शुल्क एंबुलेंस का लोकार्पण,नि:शुल्क होगी एंबुलेंस सेवा-बृहस्पति सिंह,प्रमोद सिंह सेंगर/मुकेश सोंधिया की रिपोर्ट

0
1685

देवतालाब ( कुंडेश्वर टाइम्स)- 17 जून 2021. विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने देवतालाब में आयोजित समारोह में नि:शुल्क एंबुलेंस को जनता की सेवा के लिये समर्पित किया। यह एंबुलेंस स्वर्गीय कामराज सिंह परमार्थिक सोसायटी (दत्तात्रेय आश्रम) खुझवा सुखदेव सिंह को नि:शुल्क प्रदान की गई है। एंबुलेंस रोगियों को फोन करने पर नि:शुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। एंबुलेंस इंदौर में पदस्थ सीएसपी श्री बृहस्पति सिंह परिहार तथा उनके परिजनों द्वारा उपलब्ध करायी है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना ने हमें एंबुलेंस का महत्व बता दिया है। कोरोना संकट से निपटने में डॉक्टरों तथा प्रशासन को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा। कोरोना का संक्रमण कम हुआ है, लेकिन हमें पूरी सावधानी बरतनी है। एक जुलाई से सभी प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे, लेकिन मास्क लगाकर तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय के साथ ही हम व्यवहार करें। हमारी थोड़ी सी लापरवाही बड़े संकट को आमंत्रण दे सकती है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैंने सदा देवतालाब क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास किया है। यहां सड़कें बन रही हैं और अन्य निर्माण कार्य हो रहे हैं। आम जनता ने मुझे विधायक बना कर ताकत दी है और मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा अध्यक्ष बनाकर उस ताकत को दस गुना बढ़ा दिया है। अब हम देवतालाब को प्रदेश की नंबर वन विधानसभा बनाएंगे। इसके लिए कोई कोर कसर नहीं रहेगी। क्षेत्र के विकास के लिए आम जनता के सहयोग और समर्थन की आवश्यकता होगी। मैं देवतालाब को नगर पंचायत बनाने तथा तहसील बनाने के लिए प्रयासरत हूं। आप सब के समर्थन से इस प्रयास को सफलता अवश्य मिलेगी।

24 घंटे नि:शुल्क सेवा मे रहेगी एंबुलेंस-सीएसपी बृहस्पति सिंह

समारोह में सीएसपी श्री बृहस्पिति सिंह परिहार ने अपने स्वागत उद्बोधन के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का एवं आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत अभिवादन करते हुए कहा कि वर्तमान दौर की महामारी में हम सब ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी एवं उसकी अहमियत को बहुत करीब से देखा है ऐसी स्थिति में देवतालाब क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के लिए अन्यत्र भटकना न पड़े इसलिए यह एंबुलेंस सेवा 24 घंटे आम जनता के लिए निशुल्क रूप से समर्पित रहेगी ।

अतिथियों एवं पत्रकारों को थर्मस व मास्क दिया गया उपहार

कार्यक्रम के दौरान उक्त कार्यक्रम के आयोजक सीएसपी इंदौर बृहस्पति सिंह के द्वारा माननीय गिरीश गौतम जी के कर कमलों से आए हुए अतिथियों एवं पत्रकारों को कोरोना महामारी से बचने के लिए गर्म पानी पीने के लिए थरमस एवं मास्क उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राहुल गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह चंदेल, शिवपूजन शुक्ला,रमागोबिंद सिंह,यशवंत सिंह परिहार रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ,सोसायटी के सचिव इंद्रपाल सिंह परिहार पूर्व सरपंच घोरहा, संतोष सिंह अतरैला ,राजू सिंह परिहार ,अशोक सिंह ,बृजेन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष नईगढ़ी ,मन्नू लाल गुप्ता’ रमागोविंद सिंह ,रामपाल सिंह सेनुआ ,अबधेश तिवारी बरिष्ठ पत्रकार, सुरेंद्र कुसमाकर ,प्रमोद सिंह सेंगर ,मुकेश सोधिया, रामगोविंद सिंह , रामनरेश तिवारी निष्ठुर, अनिल गौतम, सुरेश सिंह परिहार, गोविंद सिंह परिहार, प्रवेंद्र सिंह परिहार, राघवेंद्र सिंह परिहार, देवेंद्र सिंह , शिववती नन्दन पयासी, शेषमणि मिश्रा,मंडल अध्यक्ष संजय सोनी ,विनोद कोल ,भाजपा व्यापारी पृकोष्ठ मंडल अध्यक्ष नारायण दास गुप्ता ,गिरधारी लाल गुप्ता ,भइया लाल गुप्ता ,सुनील पटेल, बैजनाथ झा ,चंद्रबाक्स सिंह सेधी ,ललितनारायण मिश्रा ,लोकमनी पटेल, सुरेश पटेल ,बी पी पटेल पूर्व बन अधिकारी ,उदय सिंह चंदेल, पूर्व जनपद सदस्य विनीत सिंह चंदेल, अधिवक्ता संतोष सिंह अतरैला ,सी पी सिंह परिहार ,कृष्णा सिंह ,अरुणा सिंह परिहार ,डॉ अंकिता सिंह, आशा सिंह परिहार, सुनील सिंह,कान्हा दीक्षित, बब्बू सिंह जोरौट, सुनील सिंह ,बाबूलाल कोल ,जोखू कुशवाहा , रामनिवास कुशवाहा, गौरव शुक्ला रोजगार सहायक घोरहा ,गजाधर गुप्ता, नागेन्द्र सिंहः पटेल, विनोद पाण्डे अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन शिवा मॉडर्न इंग्लिश हाई स्कूल के प्राचार्य एवं पत्रकार महेंद्र सिंह अतरैला ने किया तो वही समाजसेवी व पूर्व सरपंच इंद्रपाल सिंह परिहार ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here