बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता और विश्वसनीयता की लापरवाही के आरोप में 9 केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष पर कार्यवाही

माध्यमिक शिक्षा मंडल की सिफारिश पर आयुक्त लोक शिक्षण श्री अभय वर्मा ने किया निलंबित।

0
961

भोपाल (kundeshwartimes)- मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक परीक्षा के पेपर आउट मामले में 9 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

श्री अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की रिपोर्ट के आधार पर निम्न केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है:-

इन पर हुई कार्यवाही

हुकुम चंद्र लाचौरिया प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सिगौरा ब्लॉक घाटीगांव जिला ग्वालियर।
श्री बल सिंह चौहान उच्चतर माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोकराटा विकासखंड पाटी जिला बड़वानी।
श्री दिलीप सिंह अवास्या उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंबी विकासखंड पाटी जिला बड़वानी।
श्री रमाशंकर अहिरवार उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईटखेड़ी जिला रायसेन।

श्री निर्भय सिंह मवेदी उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीकलपुर जिला रायसेन।
सुश्री रेखा बैरागी उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर जिला राजगढ़।
श्री राम सागर शर्मा उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर जिला राजगढ़।
श्री विवेक कुमार लिटोरिया उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेंडे वाली सड़क ग्वालियर।
श्री धनराज पाटीदार उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया कुलमी जिला राजगढ़।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here