भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यकाल के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल में गौ-माताआें को करवाया आहार ग्राम धरमपुरी में भाजपाईयों ने निःाल्क मास्क का किया वितरण झाबुआ

0
518

भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यकाल के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल में गौ-माताआें को करवाया आहार ग्राम धरमपुरी में भाजपाईयों ने निःाल्क मास्क का किया वितरण झाबुआ।               

मनीष वाघेला

भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक के कार्यकाल के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही इस दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी करवाया। बाद भाजपा मंडल झाबुआ की ओर से लक्ष्मीनगर स्थित सद्गुरू गौाला में सभी गौ-माताओं को आहार भी करवाया गया। दोपहर में समीपस्थ ग्राम धरमपुरी में भाजपाईयों द्वारा निःाल्क मास्क का भी वितरण हुआ।जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने भारत माता, पं. दिनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण बाद श्री नायक के जिलाध्यक्ष के सफलतम एक वर्ष 8 मई 2021 को पूर्ण करने पर उनका भाजपा जिला मंत्री संगीता पलासिया, जिला मीडिया प्रभारी श्री नाहर, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री पं. महेन्द्र तिवारी, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, महामंत्री जुवानसिंह गुंडिया, उपाध्यक्ष ओम भदोरिया एवं अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष एवं पार्षद नरेन्द्र राठौरिया, सत्येन्द्र यादव, रतनी भगोरा आदि ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्पामालाओं से अभिनंदन किया। बाद सभी ने उन्हें मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा करवाया। 151 किलो पोष्टीक सब्जियां खिलाई गईबाद सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यहां से लक्ष्मीनगर स्थित सद्गुरू गौाला पहुंचकर सेवा सप्ताह-02 के अतंर्गत सभी गौ-‘माता की पूजन करते हुए उन्हें आहार करवाया गया। कुल 151 किलो हरी सब्जियां खिलाकर पुण्य लाभ अर्जन किया। दोपहर में भाजपाईयों द्वारा समीपस्थ ग्राम धरमपुरी पहुंचकर यहां ग्रामीणजनों, विषकर बच्चों को निःाल्क मास्क का वितरण कर कोविड के नियमां के पालन हेतु समझाईा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here