संत रविदासजी महाराज की 645 वी जन्म जयंती पर हुए आयोजन रथ में संत रविदासजी की तस्वीर के साथ बैंड बाजों पर भक्तों की टोली ने नाचते गाते निकाली भव्य शोभायात्रा

0
466

संत रविदासजी महाराज की 645 वी जन्म जयंती पर हुए आयोजन

रथ में संत रविदासजी की तस्वीर के साथ बैंड बाजों पर भक्तों की टोली ने नाचते गाते निकाली भव्य शोभायात्रा

मनीष वाघेला

थांदला (मनीष वाघेला) – सतगुरु रविदासजी भारत के उन विशेष महापुरुषों में से एक हैं जिन्होंने अपने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को आत्मज्ञान, एकता व आपसी सौहार्द से रहने पर जोर दिया यही कारण रहा कि आज लाखों की संख्या में इनके भक्त भारत में ही नही विदेशों में है। उन्होंने जीवन पर्यंत दलितों के उत्थान पर बल दिया वही समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया। थांदला नगर में उनके3 सैकड़ों अनुयायियों ने मिलकर संत शिरोमणि रविदासजी की वतिहासिक 645 वीं जन्म जयंती मनाई। इस अवसर पर रघुनंदन मार्ग स्थित वाल्मीकि रामजी मन्दिर से रविदासजी महाराज की तस्वीर कों फ़ूलों से सजाकर बेंड बाजो की धुन पर गरबा रास करते नाचते गाते नगर के मुख्य मार्ग से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर के प्रमुख चौराहों पर पुष्पवर्षा कर भावभीना स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, उपाध्यक्ष मनीष बघेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, मण्डल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, वार्ड पार्षद कादर शेख, आनंद चौहान, भाजपा नेता सुनील पणदा, नीरज सौलंकी, आनंद राठौर, कांग्रेस नेता सुधीर भाभर, बीईओ प्रेम नारायण अहिरवार, जनपद सदस्य राजू मेडा, पत्रकार पवन नाहर, समकित तलेरा, सुधीर शर्मा, अविनाश गिरी, निरंजन गिरी, विवेक व्यास, शहादत खान, जमील खान पंडित राजेन्द् भट, सहित थांदला, परवलिया, काकनवानी, भगोर, नोगावा, बेडावा, कल्याणपुरा ग्राम आदि स्थानों से प्रबुद्धजन के अलावा समस्त समाज के वरिष्ठजन मौजूद थे।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख चौराहे से पुनः संत शिरोमणि रविदासजी महाराज के मंदिर पहुँची जहाँ उनकी महा आरती उतारी गई व महाप्रसादी के साथ समस्त भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। संत शिरोमणि रविदासजी महाराज की जन्म जयंती कार्यक़म के सूत्रधार मनीष वाघेला एवं निलेश यादव ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाए हेतु समाज जनों, अतिथियों व पत्रकारों का आभार माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here