कलेक्टर श्री चैतन्य ने जिले के 21 विभागों की 73 शिकायतों पर 7 हजार 300 रूपये का किया जुर्माना अधिरोपित / कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

0
328

 

दमोह – सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर माह फरवरी 2022 में अनिराकृत पाई गई शिकायतें जिनका निराकरण एल-1/एल-2 अधिकारियों द्वारा समय-सीमा में नहीं किये जाने एवं वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा जारी निर्देशों की अवहेलना किये जाने के फलस्वरूप कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य ने जिले के 21 विभागों की 73 शिकायतों पर प्रति शिकायत 100 रूपये के मान से 7 हजार 300 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया है।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अर्थदण्ड की राशि 7 दिवस में लोक सेवा प्रबंधन के कार्यालय कक्ष क्रमांक 72 कलेक्ट्रेट में जमा करते हुये रेडक्रास सोसाइटी की रसीद प्राप्त करें, साथ ही आदेशित किया है कि शिकायतों के अनिराकृत होने की पुर्नावृत्ति न हो।
ज्ञातव्य है नागरिकों की शिकायतों के गुणवत्तापर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकण करने हेतु राज्य शासन द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन 181 को संचालित किया जा रहा है। सी.एम. हेल्पलाईन 181 पोर्टल पर नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में एल-1/एल-2 अधिकारियों का मुख्य उत्तरदायित्व रहता है। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के संबंध में लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा पर्याप्त प्रशिक्षण भी दिया गया है, साथ ही समय-समय पर निर्देश भी जारी किय गये हैं। प्रशिक्षण व निर्देशों के उपरांत भी सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें अनिराकृत पाई जा रही हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here