हनुमना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिल चोरी करने वाले आरोपीयो को किया गया गिरफ्तार कुंडेश्वर टाइम्स के लिए संपत्ति दास गुप्ता की रिपोर्ट

0
16

हनुमना (कुंडेश्वर टाइम्स)

 

पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी के निर्देशन मे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मउगंज विक्रम सिह के मार्गदर्शन मे तथा एसडीओपी मऊगंज सची पाठक के कुशल नेतृत्व मे थाना हनुमना पुलिस स्टाफ ने थाना अन्तर्गत हुई चोरी का खुलासा करते हुए घर मे घुसकर चोरी करने वाले आरोपी राजबहोर साकेत उर्फ विवेक साकेत उर्फ सोनू , अजय कुमार साकेत , सुभाष उर्फ विजय साकेत उर्फ सिस्टम, श्यामशंकर उर्फ संखू साकेत तथा राजबहोर उर्फ टकला साकेत को गिरफ्तार किया गया है ।  

 

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 24.03.2026 को फरियादिया रानी यादव पति रामधनी यादव उम्र 42 साल निवासी ग्राम बसौडी थाना हनुमना जिला मऊगंज का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि मै दिनांक 24/03/2026 को समय करीबन 09.00 बजे दिन मै अपना खेत काटने चली गयी व मेरे पति मवेशियो को लेकर चराने के लिए चले गये थे । घर मे ताला बन्द था , समय करीबन 11.00 बजे दिन घर आयी तो देखी कि मेरे घर का ताला टूटा था ,घर के अन्दर जाकर देखी तो अटैची मे रखा पायल ,सोने की लाकेट व घऱ बनवाने के लिए 40,000/- रूपये नगदी नही थे ,अटैची का भी ताला टूटा था। फिर मै अपने पति रामधनी यादव को बतायी और हमलोग मिलकर आस पास पता तलाश किये जिसका कोई पता नही चला । मुझे शंका है कि मेरे घर मे ग्राम मुरैठा का सोनू साकेत पिता सूरत साकेत निवासी मुरैठा का चोरी किया होगा ।रिपोर्ट करती हूँ कार्यवाही की जाय। रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया।

                दौरान विवेचना मामले के संदेही सोनू साकेत पिता सूरत साकेत निवासी मुरैठा की पता तलास की गयी जो दस्तयाब हुआ जिससे पूछताछ की गयी जो अपने बताया कि मै अपने साथी अजय कुमार साकेत पिता बुद्धसेन साकेत उम्र 19 साल , सुभाष उर्फ विजय साकेत उर्फ सिस्टम साकेत पिता बुद्धसेन साकेत उम्र 20 साल , श्यामशंकर उर्फ शंखू साकेत पिता जमूना प्रसाद साकेत उम्र 19 साल सभी निवासी ग्राम मुरैठा थाना हनुमना , राजबहोर साकेत उर्फ टकला पिता कंताली साकेत उम्र 19 साल निवासी कैछुआ थाना नईगढ़ी हाल ग्राम मुरैठा थाना हनुमना के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया बाद राजबहोर साकेत उर्फ सोनू साकेत उर्फ विवेक पिता सूरत साकेत निवासी मुरैठा थाना हनुमना को दिनांक 02.04.2026 को गिरफ्तार कर जे.आर. पर माननीय न्यायालय पेश किया गया तथा अन्य आरोपीयो की पता तलास की जो दिनांक 03.04.2026 को गिरफ्तार कर जे.आर. पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है तथा चोरी गये मशरूका सोने की लाकिट, एक जोड़ी चादी की पायल , तथा नगदी बरामद किया गया है । 

 

नाम पता आरोपी – राजबहोर साकेत उर्फ सोनू साकेत उर्फ विवेक पिता सूरत साकेत उम्र 21 साल , अजय कुमार साकेत पिता बुद्धसेन साकेत उम्र 19 साल , सुभाष उर्फ विजय साकेत उर्फ सिस्टम साकेत पिता बुद्धसेन साकेत उम्र 20 साल , श्यामशंकर उर्फ शंखू साकेत पिता जमूना प्रसाद साकेत उम्र 19 साल सभी निवासी ग्राम मुरैठा थाना हनुमना , राजबहोर साकेत उर्फ टकला पिता कंताली साकेत उम्र 19 साल निवासी कैछुआ थाना नईगढ़ी हाल ग्राम मुरैठा थाना हनुमना जिला मउगंज (म.प्र.)

 

बरामद मशरुकाः — एक नग सोने की लाकिट , एक जोड़ी चाँदी की पायल , नगदी 4580/- रुपये कुल कीमती 42000/- रुपये । 

 

सराहनीय भूमिकाः- निरी. अनिल काकड़े , प्र.आर. अभिषेक मिश्रा , प्र.आर. विकास पाण्डेय , प्र.आर. राजेन्द्र सिह , प्र.आर. अतुल तिवारी , आर. मुकेश यादव , आर.विवेकानन्द यादव, आर. सूरज तिवारी , आर. देवेश प्रताप सिह , आर. मनीष पाण्डेय, थाना हनुमना , आर. नितिन शुक्ला , आर. भावेश साइबर सेल मउगंज की सराहनीय भुमिका रही ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here