अवैध रेत उत्खनन पर जियावन पुलिस की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; दो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज।। प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

0
14

सिंगरौली (कुंडेश्वर टाइम्स) । जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जियावन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी डॉ. गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में प्रभारी थाना जियावन उपनिरीक्षक शेषनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया, जहां जांच के दौरान बिना नंबर की स्वराज कंपनी की ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जाना पाया गया। मौके पर ही पुलिस ने वाहन को विधिवत जब्त कर लिया।

इस प्रकरण में वाहन चालक बुद्धसेन कोल, निवासी सहुआर, थाना जियावन तथा वाहन स्वामी अनिल द्विवेदी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(5) के साथ-साथ 4/21 खनिज अधिनियम एवं 51/177, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जब्त रेत की अनुमानित कीमत लगभग 5 हजार रुपये आंकी गई है, वहीं वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

उक्त कार्रवाई में

सहायक उपनिरीक्षक तेजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश रावत, आशीष द्विवेदी तथा आरक्षक अमित कुमार, बबलू यादव, दिनेश कुमार एवं खुम सिंह की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।

प्रभारी पुलिस थाना प्रभारी श्री द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त निगरानी जारी रहेगी और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here