वाटरफॉल में मिले अमृतलाल कोल के शव का पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम। उपसंपादक सम्पति दास गुप्त की रिपोर्ट

0
108

हनुमना (कुंडेश्वर टाइम्स) मऊगंज जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र हनुमना के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरिया निवासी अमृतलाल कोल जो 11 अप्रैल से ही लापता था जिसकी गुमशुदी की बताया जाता है की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते एक हफ्ते बाद जब उसकी लाश बेलौंही स्थित वाटरफॉल में मिली गांव में सनाका खिंच गया और परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए लाश का पोस्टमार्टम करने से इनकार करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइसकेबाद किसी कदर लाश का पोस्टमार्टम करने के लिए परिजनों को एग्री किया गया तथा पुलिस ने भी तत्परता दिखातेहुए लास का पोस्टमार्टम तो पंचनामा तैयार कर करा दिया था लेकिन पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों में
आक्रोश व्याप्त है परिजनों का कहना है कि अमृतलाल की हत्या कर लाश को वॉटरफॉल में फेंक दिया गया 2 दिन बीतने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक आज भी परिजन लाश को सड़क पर रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एडिशनल एसपी एसडीम एसडीओपी तहसीलदार तथा जिले भर के विभिन्न थानो के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर मौजूद है तथा प्रशासनिक अधिकारी अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को समझाइए देने में लगातार जुटे हुए हैं उल्लेखनीय है कि अमृतलाल कोल 11 तारीख से लापता था। परिजनों ने शाहपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। 18 तारीख को बिलौही वाटरफॉल में युवक का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
घटना से गुस्साए परिजनों ने गौरी शाहपुर मोड़ सड़क पर शव रखकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि अमृतलाल की हत्या कर शव को वाटरफॉल में फेंका गया है। उनका कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों पर उन्हें शक है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होने तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
मौके पर एसडीएम, एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और देर रात तक परिजनों को समझाइश दी गई। इसके बाद रात करीब 11 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
अब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। परिजन शासन-प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं और न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं प्रशासन लगातार परिजनों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रहा है।

5000 उधारी को लेकर एक दिन पहले ही उठा ले जाने की धमकी देने की बात आ रही सामने

इधर परिजनों व पूरे इलाके में एक बात की चर्चा जोरों पर है कि अमृतलाल कोल जहां वह काम करता था उनसे ₹5000 उधारी लिया था तथा बीच में परिवार में किसी के यहां शादी विवाह में टेंट लगवाया था उसके पैसे को लेकर भी टेंट हाउस संचालक के द्वारा उससे बातचीत करते हुए धमकी दी गई थी कि उसे वह उठवा लेगा जो उखाड़ना होगा उखाड़ लेगा। बताया जाता है कि मृतक अमृतलाल उक्त टेंट मलिक के यहा नौकरी करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here