गिधेर गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवक गंभीर घायल। प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

0
207

सिंगरौली (कुंडेश्वर टाइम्स) सिंगरौली जिले के गिधेर गांव में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,

हादसे में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे युवक का पैर घुटने के पास बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है

 

स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here