सागर जिले की बण्डा_विधानसभा अंतर्गत जहरीली शराब के सेवन से अस्वस्थ हुए मरीजों का सिविल हॉस्पिटल, बण्डा एवं सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) पहुँचकर सभी का कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके उपचार एवं स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।
जिन मरीजों की स्थिति अधिक गंभीर थी, उन्हें बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल भेजा गया है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शासन-प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले और उन्हें समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध हो।
यह घटना अत्यंत दुखद, गंभीर एवं चिंताजनक है। इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी ने भी इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस कठिन एवं दुखद समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि सभी अस्वस्थ एवं उपचाररत मरीज शीघ्र स्वस्थ हों और अपने परिवारजनों के बीच सकुशल लौटें।साथ मेंमेंदमोह सासंद राहुल सिह लोधी बण्डा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लंबरदार जी, सागर ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी पटेल रही।

















