जयंत मलैया ने नगरीय ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का दिया ब्यौरा मलैया निवास पर पत्रकार मिलन समारोह में पत्रकार से की चर्चा

0
59

दमोह – पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने अपने निज निवास पर पत्रकार वार्ता एवं पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने दमोह विधानसभा क्षेत्र में कराए गए तथा स्वीकृत विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न विभागों के माध्यम से हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की जानकारी दी।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया, जिला महामंत्री महेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय, हेमंत छाबड़ा, प्रीतम सिंह लोधी, वरिष्ठ नेता अखिलेश हजारी, रमन खत्री, जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, पार्षद कपिल सोनी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रैकवार, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगरपालिका चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का दावा

दमोह विधायक जयंत मलैया ने आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव जनता के मतदान से होना है और भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव लड़कर नगरपालिका में अपनी सरकार बनाएगी।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को लगातार गति मिली है। विधायक जयंत मलैया जी ने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्र में हुए कार्य इसका प्रमाण हैं। आगामी नगरपालिका चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएंगे। हमें विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद से नगरपालिका में भाजपा की सरकार बनेगी और दमोह के विकास को नई गति मिलेगी।

नगरीय क्षेत्र में करीब 10 करोड़ के विकास कार्य

विधायक मलैया ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के तहत नगरीय क्षेत्र में हुए कार्यों का ब्यौरा रखते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 में 22 कार्यों पर ₹4.76 करोड़ तथा वर्ष 2025-26 में 26 कार्यों पर ₹4.99 करोड़ खर्च किए गए। इस प्रकार दो वर्षों में 48 कार्यों पर करीब ₹9.76 करोड़ की राशि, वर्ष 2026-27 में 13 कार्यों के लिए करीब ₹8.85 करोड़ की स्वीकृति, नगरीय क्षेत्र में विधायक निधि के माध्यम से तीन वर्षों में 129 कार्यों पर करीब ₹2.76 करोड़ के कार्य।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी करोड़ों के विकास कार्य

ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के तहत वर्ष 2024-25 और 2025-26 में कुल 109 कार्यों पर करीब ₹12.74 करोड़ की राशि, वर्ष 2026-27 में 35 कार्यों के लिए करीब ₹6.37 करोड़ की स्वीकृति।
ग्रामीण क्षेत्र में विधायक निधि से तीन वर्षों में 159 कार्यों पर करीब ₹3.09 करोड़ कार्य।

सड़क, पेयजल और सीवर लाइन पर विशेष जोर

जयंत मलैया ने शहर में प्रमुख सड़कों एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण, अमृत 2.0 योजना के तहत तीन तालाबों के सौंदर्यीकरण, 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए सेकंड राइजिंग लाइन तथा सीवर लाइन योजना सहित विभिन्न कार्य। दमोह बायपास के सात चौराहों पर 120 लाइट एवं 7 हाईमास्ट लाइट लगाए जाने का कार्य किया गया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की जानकारी

स्वास्थ्य क्षेत्र में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पांच उपस्वास्थ्य केंद्र, 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक सेंटर के लोकार्पण तथा जिला चिकित्सालय दमोह को 300 बिस्तरीय से 600 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है।

46 नए आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत दो वर्षों में 46 नवीन आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत, कुल लागत करीब ₹5.15 करोड़।

दमोह विधानसभा में 75 सड़कें स्वीकृत

दमोह विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कुल 75 सड़कों के स्वीकृत होने की जानकारी भी सामने रखी गई। इनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 42, मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना की 19, लोक निर्माण विभाग की 5 तथा मुख्यमंत्री अधोसंरचना के चतुर्थ चरण के तहत 9 सड़कें शामिल हैं।
विधायक जयंत मलैया ने कहा कि दमोह विधानसभा क्षेत्र के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के माध्यम से किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि विकास की प्रक्रिया को आगे भी जारी रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here