केंद्रीय विद्यालय हटा में हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

0
9

दमोह/हट्टा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज केंद्रीय विद्यालय, हट्टा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPRDC) की ओर से मैनेजर श्री सुनील कलरा, ICT कंसल्टेंट की टीम तथा SCONS Infrastructure Pvt. Ltd. की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर श्री अजय त्यागी एवं उनकी टीम उपस्थित रही। वहीं केंद्रीय विद्यालय की ओर से प्राचार्य श्री रितेश कुमार पटेल सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण की जीवनरेखा हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी उचित देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। एक पौधा लगाना केवल प्रकृति के प्रति योगदान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में क़ृषि समिति सभापति प्रतिनिधि सुशील शर्मा, रविशंकार कुसम्हा, फूलसिंग लोधी, सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय स्टॉफ की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों एवं आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here