सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

0
30

सीधी(कुंडेश्वर टाइम्स)। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे सीधी और सिंगरौली जिले के दो जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से कुल ₹3 लाख 30 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंगरौली जिले के ग्राम हर्दी निवासी रेयांश पांडे को हृदय की सर्जरी के लिए ₹30 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। वहीं, सीधी जिले के ग्राम धोबौही निवासी अभय शुक्ला को कैंसर के उपचार हेतु ₹3 लाख की सहायता प्रदान की गई है।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने जरूरतमंद परिवारों को उपचार के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

उन्होंने दोनों मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि बीमारी के कठिन समय में आर्थिक सहायता मिलने से मरीजों और उनके परिवारों को उपचार में संबल मिलता है। सांसद ने ईश्वर से प्रार्थना की कि रेयांश पांडे एवं अभय शुक्ला शीघ्र स्वस्थ होकर स्वस्थ एवं सुखमय जीवन व्यतीत करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here