उमाभारती के शराब बंदी पर भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी जी ने ट्वीट कर कहा संगठन द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान को काफ़ी बल मिला भगवती की कृपा बनी रहे/कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

0
398

 


दिल्ली। भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी अजय अवस्थी ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की शराबबंदी की मांग पर ट्विट करते हुआ कहा है कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी पर आपके संकल्प से भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्त अभियान को काफी बल मिला है मां भगवती की कृपा से मिलकर प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त घोषित करवायेगे।मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी की बात एक बार फिर से की है उन्होंने कहा है कि 6 महीने तक जागरूकता अभियान चलाकर सरकार से सहयोग मांगेंगे। गंगासागर यात्रा से लौटने के बाद 15 जनवरी से सड़क पर उतरकर शराबबंदी की मुहिम चलाएंगे उन्होंने कहा कि शराबबंदी के लिए उन्हें लठ्ठ भी चलाना पड़े तो वह करेंगे। उमा भारती के अनुसार मध्यप्रदेश में दुष्कर्म छेड़खानी दुर्घटनाओं और बीमारियां का मुख्य कारण शराब है। शराबी खुलेआम सड़क पर घूम कर उत्पात मचाते हैं जिससे मध्यप्रदेश में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करती।
मध्य प्रदेश जैसे शांति प्रिय राज्य में शराबबंदी बहुत जरूरी है इसके पहले भी उमा भारती शराबबंदी की बात कह चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here