मोरवा पुलिस की कार्यवाही10 वर्षों से फरार इनामी स्थाई वारंटी को झारखंड पलामू जिले से किया गिरफ्तार सिंगरौली कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो जितेंद्र चौबे की खास रिपोर्ट

0
401

 

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मोरवा थाना प्रभारी को एक और सफ़लता मिली जब 10 वर्षों से फरार आरोपी को जिला पलामू से किया गिरफ्तार गया।

मिली जानकारी अनुसार सन 2010 में अवैध हथियार रखने के मामले में फरार आरोपी *बबलू खान उर्फ जियाहुलक* निवासी गड़वा झारखंड
जो घटना दिनांक के बाद जमानत होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2012 में स्थाई वारंट जारी किया गया था तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा आरोपी को गिरफ्तारी के लिए नगद 2000 का इनाम भी रखा गया था।
आरोपी के पलामू में होने की सूचना पर *अनुविभागीय अधिकारी मोरवा राजीव पाठक* की निगरानी में *थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी* द्वारा एक टीम गठित कर झारखंड रवाना की गई जिसमें उपनिरीक्षक सरनाम सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह, साहब लाल सिंह, अरविंद चौबे, प्रधान आरक्षक संजय परिहार आरक्षक मंगलेश सिंह को रवाना कर आरोपी को पलामू जिला से गिरफ्तार कर थाने मोरवा थाने लाकर आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here